मांडल न्यूज़ में समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करे 8875765554 E-Mail ID - Mandalnews2018@gmail.com

अपकमिंग फिल्म 'जर्सी' के लिए शाहिद कपूर ने अपनी फीस 25 फीसदी कम की, कोविड आने से पहले दो शर्तों पर साइन की थी फिल्म

कोरोनावायरस महामारी के चलते फिल्म मेकिंग के डायनामिक्स में बड़ा बदलाव आया है। सेट पर नए प्रोटोकॉल के तहत बढ़े एहतियाती और सुरक्षा उपायों के बजट का अतिरिक्त बोझ मेकर्स पर बढ़ गया है। ऐसे में कई बॉलीवुड एक्टर्स अपनी फीस में कटौती कर फिल्ममेकर्स की मदद कर रहे हैं। इसी लिस्ट में शाहिद कपूर का नाम जुड़ा है। रिपोर्ट्स की मानें तो उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म 'जर्सी' की फीस में करीब 25 फीसदी की कटौती की है।

फीस के रूप में 33 करोड़ रुपए लेने वाले थे

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, शाहिद कपूर ने 'जर्सी' दो शर्तों पर साइन की थी। पहली फीस के तौर पर 33 करोड़ रुपए और दूसरी प्रॉफिट में हिस्सेदारी। मेकर्स इस पर सहमत हो गए थे। जब भारत में कोविड महामारी आई, तब फिल्म की शूटिंग चल रही थी। लेकिन महामारी के चलते इसे रोकना पड़ा।

मेकर्स की रिक्वेस्ट पर की फीस में कटौती

पिछले कुछ महीनों में हुए फिल्म मेकिंग के बदलाव के चलते फिल्म का बजट बढ़ा तो मेकर्स ने एक्टर्स से फीस में कटौती करने के लिए कहा था। इसके बाद जहां ज्यादातर लोग तैयार नहीं हुए तो वहीं शाहिद ने अपनी सहमति जता दी। उन्होंने अपनी फीस से 8 करोड़ रुपए की कटौती कर इसे 25 करोड़ रुपए कर दिया।

हालांकि, प्रोड्यूसर्स ने शाहिद के प्रॉफिट शेयर कॉज में किसी तरह का बदलाव नहीं किया है। एक अन्य रिपोर्ट की मानें तो शाहिद फिल्म के प्रॉफिट में से 30 फीसदी हिस्सा लेंगे।

तेलुगु फिल्म की रीमेक है 'जर्सी'

नानी स्टारर तेलुगु फिल्म 'जर्सी' की हिंदी रीमेक में शाहिद लीड रोल कर रहे हैं। उनके अलावा फिल्म में मृणाल ठाकुर और पंकज कपूर की भी अहम भूमिका होगी। मूल फिल्म के निर्देशक गौतम तिन्नानुरी ही हिंदी रीमेक का निर्देशन कर रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
भारत में कोविड की दस्तक से पहले शाहिद कपूर ने 'जर्सी' की शूटिंग शुरू कर दी थी।


source https://www.bhaskar.com/entertainment/bollywood/news/shahid-kapoor-slashes-down-his-fees-to-rs-25-crore-for-his-next-film-jersey-127779607.html

Popular posts from this blog

60 के हुए परमीत सेठी:बोल्ड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह से शादी करवाने के खिलाफ थे परमीत सेठी के माता-पिता, सीक्रेट वेडिंग के बाद 4 सालों तक दुनिया से छिपाए रखी थी शादी

जयपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस का टॉपलेस फोटोशूट:ईशा गुप्ता का सिर्फ जींस पहने बोल्ड पोज देख एक यूजर बोला- फोटो किसने खींचा?, दूसरे ने पूछा- पास का घर किराए पर मिलेगा क्या

कई गरबा सॉन्ग बनते हैं, पर सब नहीं चलते:तापसी पन्नू के ‘घनी कूल छोरी’ को एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले, पर अब तक गरबा ग्राउंड में नहीं बजा गाना