मांडल न्यूज़ में समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करे 8875765554 E-Mail ID - Mandalnews2018@gmail.com

कंगना रनोट पर लगा न्यायपालिका के अपमान का आरोप, एक्ट्रेस के खिलाफ 10 दिन में तीन एफआईआर दर्ज हुईं

कंगना रनोट के खिलाफ मुंबई में एक और एफआईआर दर्ज हुई है। अब उन पर न्यायपालिका के खिलाफ दुर्भावनापूर्ण और अपमानजनक पोस्ट करने का आरोप लगा है। मुंबई बेस्ड वकील अली काशिफ खान देशमुख ने अंधेरी मजिस्ट्रेट कोर्ट में दी अपनी शिकायत में एक्ट्रेस पर दो धार्मिक समुदायों के बीच विद्रोह और मनमुटाव पैदा करने का आरोप भी लगाया है।

देशमुख ने शिकायत में क्या लिखा

देशमुख ने अपनी शिकायत में लिखा है कि एक्ट्रेस के अंदर देश की विविधता और कानून का सम्मान नहीं है। यहां तक कि वे न्यायपालिका का भी मजाक उड़ाती हैं। बांद्रा कोर्ट ने एफआईआर के आदेश दिए तो कंगना रनोट ने 'पप्पू सेना' टर्म का इस्तेमाल करते हुए न्यायपालिका के खिलाफ दुर्भावनापूर्ण और अपमानजनक ट्वीट किए। इस मामले में 10 नवंबर को अंधेरी कोर्ट में सुनवाई होगी।

10 दिन में कंगना के खिलाफ तीसरी एफआईआर

कंगना रनोट के खिलाफ 10 दिन के अंदर यह तीसरी एफआईआर है। करीब 10 दिन पहले किसानों के अपमान के आरोप में तुमकुर (कर्नाटक) के क्याथासांद्रा थाने में कंगना के खिलाफ FIR दर्ज हुई थी। उनके खिलाफ शिकायत करने वाले वकील एल. रमेश नाइक ने अपनी याचिका में कहा था कि खेती से जुड़े बिलों का विरोध कर रहे किसानों को आतंकवादी कहकर कंगना ने उनका अपमान किया है।

5 दिन पहले कास्टिंग डायरेक्टर और फिटनेस ट्रेलर साहिल अशरफ अली सैयद की याचिका पर सुनवाई करते हुए बांद्रा कोर्ट ने एक्ट्रेस के खिलाफ एफआईआर का आदेश दिया था। साहिल अशरफ अली सैयद ने एक्ट्रेस और उनकी बहन रंगोली चंदेल पर बॉलीवुड में धर्म के नाम पर फूट डालने का आरोप लगाया है। मुंबई पुलिस ने पूछताछ के लिए कंगना को 26 अक्टूबर और रंगोली को 27 अक्टूबर को बुलाया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
शिकायतकर्ता का आरोप है कि कंगना रनोट के अंदर देश की विविधता और कानून का सम्मान नहीं है।


source https://www.bhaskar.com/entertainment/bollywood/news/one-more-complaint-filed-against-kangana-ranaut-in-mumbai-127838784.html

Popular posts from this blog

60 के हुए परमीत सेठी:बोल्ड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह से शादी करवाने के खिलाफ थे परमीत सेठी के माता-पिता, सीक्रेट वेडिंग के बाद 4 सालों तक दुनिया से छिपाए रखी थी शादी

जयपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस का टॉपलेस फोटोशूट:ईशा गुप्ता का सिर्फ जींस पहने बोल्ड पोज देख एक यूजर बोला- फोटो किसने खींचा?, दूसरे ने पूछा- पास का घर किराए पर मिलेगा क्या

कई गरबा सॉन्ग बनते हैं, पर सब नहीं चलते:तापसी पन्नू के ‘घनी कूल छोरी’ को एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले, पर अब तक गरबा ग्राउंड में नहीं बजा गाना