मांडल न्यूज़ में समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करे 8875765554 E-Mail ID - Mandalnews2018@gmail.com

RX 100 के प्रोड्यूसर अशोक रेड्डी का सरेंडर; रेड्डी समेत 3 लोगों पर 26 साल की एक्ट्रेस श्रावनी को प्रताड़ित करने का आरोप

26 साल की तेलुगु एक्ट्रेस श्रावणी कोंडापल्ली की सुसाइड केस में नामी प्रोड्यूसर अशोक रेड्डी ने बुधवार को पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। अशोक, श्रावणी की मौत के 8 दिन बाद सामने आए। रेड्डी इस मामले में आरोपी बनाए गए हैं। अशोक रेड्डी के अलावा देवराज रेड्डी और साईं कृष्ण रेड्डी को भी आरोपी बनाया गया है। श्रावणी ने 8 सितंबर को हैदराबाद के मधु नगर हैदराबाद स्थित अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी।

इन सभी आरोपियों को हैदराबाद के ओस्मानिया हॉस्पिटल में कोविड 19 टेस्ट होगा। इसके बाद अशोक रेड्‌डी को कोर्ट में पेश किया जाएगा। पहले दो आरोपी देवराज और साईं कृष्णा रेड्‌डी पुलिस की कस्टडी में हैं।

आरएक्स 100 के प्रोड्यूसर हैं अशोक रेड्डी

पुलिस की रिमांड कॉपी के मुताबिक, इन लोगों की प्रताड़ना से तंग आकर ही टीवी एक्ट्रेस श्रावणी ने 8 सितंबर को खुदकुशी कर ली थी। देवराज और साईं कृष्ण पहले से ही पुलिस हिरासत में हैं। अशोक रेड्डी आरएक्स 100 जैसी सफल फिल्म के प्रोड्यूसर हैं। जिनमें एसएस कार्तिकेय और पायल राजपूत जैसे नामी कलाकारों ने काम किया है।

भाई से कही थी प्रोड्यूसर द्वारा ब्लैकमेलिंग की बात

श्रावनी आंध्र प्रदेश के पश्चिमी गोदावरी की रहने वाली थीं। उनके सुसाइड के बाद परिवार वालों ने इस मामले में गड़बड़ी की आशंका जाहिर की थी। जिसके बाद पुलिस ने इस एंगल से जांच शुरू की थी। श्रावनी के भाई ने मीडिया में कहा था कि मेरी बहन ने बताया था कि वह दबाव में है, क्योंकि प्रोड्यूसर अशोक उसे ब्लैकमेल कर रहा था। उसने बताया था कि वह शूटिंग पर जाने वाली है, लेकिन इसके बाद ही उसने खुदकुशी जैसा कदम उठा लिया।

श्रावनी 8 साल से इंडस्ट्री में थीं और उन्होंने कई टीवी सीरियल्स में काम किया था। उन्हें मानासु ममता और मौनरागम जैसे सीरियल्स से इंडस्ट्री में पहचान मिली थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
RX 100 movie producer Ashok Reddy surrendered before Hyderabad police in Sravani Kondapalli suicide case


source https://www.bhaskar.com/entertainment/bollywood/news/rx-100-movie-producer-ashok-reddy-surrendered-before-hyderabad-police-in-sravani-kondapalli-suicide-case-127724459.html

Popular posts from this blog

60 के हुए परमीत सेठी:बोल्ड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह से शादी करवाने के खिलाफ थे परमीत सेठी के माता-पिता, सीक्रेट वेडिंग के बाद 4 सालों तक दुनिया से छिपाए रखी थी शादी

जयपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस का टॉपलेस फोटोशूट:ईशा गुप्ता का सिर्फ जींस पहने बोल्ड पोज देख एक यूजर बोला- फोटो किसने खींचा?, दूसरे ने पूछा- पास का घर किराए पर मिलेगा क्या

कई गरबा सॉन्ग बनते हैं, पर सब नहीं चलते:तापसी पन्नू के ‘घनी कूल छोरी’ को एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले, पर अब तक गरबा ग्राउंड में नहीं बजा गाना