मांडल न्यूज़ में समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करे 8875765554 E-Mail ID - Mandalnews2018@gmail.com

मामले में अपना नाम घसीटे जाने से नाराज ऋचा चड्ढा, पायल घोष के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की

अनुराग कश्यप मामले में अपना नाम घसीटे जाने से नाराज ऋचा चड्ढा ने पायल घोष पर कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पायल ने अनुराग कश्यप पर आरोप लगाया है कि 2014-15 में उन्होंने उनके साथ जबरदस्ती संबंध बनाने की कोशिश की थी। उन्होंने दावा किया कि विरोध करने के बाद अनुराग ने उनसे कहा था कि कि ऋचा चड्ढा, हुमा कुरैशी और माही गिल समेत कई एक्ट्रेस उनके साथ सहज हैं।

ऋचा के वकील ने जारी किया ऑफिशियल स्टेटमेंट

ऋचा चड्ढा की ओर से उनकी वकील सवीना बेदी सचर ने आधिकारिक स्टेटमेंट जारी किया है। इसमें उन्होंने लिखा है- हमारी क्लाइंट ऋचा चड्ढा हाल ही में किसी तीसरे पक्ष द्वारा उठाए गए विवाद और आरोपों में अपमानजनक तरीके से अपना नाम घसीटे जाने की निंदा करती हैं।
हालांकि, हमारी क्लाइंट का मानना है कि महिलाओं को हर कीमत पर न्याय मिलना चाहिए। ऐसे कानून हैं, जो सुनिश्चित करते हैं कि महिलाएं काम की जगह पर समान रूप से खड़ी हों और यह भी सुनिश्चित करते हैं कि यह एक सौहार्दपूर्ण कार्यस्थल हो, जहां उनकी गरिमा और स्वाभिमान सुरक्षित रहे।
किसी भी महिला द्वारा उसकी आजादी का इस्तेमाल दूसरी महिलाओं के खिलाफ निराधार, गैर-वजूद, झूठे और आधारहीन आरोप लगाने के लिए नहीं किया जा सकता। हमारी क्लाइंट ने कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है। उनके हित में कानूनी अधिकारों और उपचारों पर सलाह ली जाएगी।"



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पायल घोष और ऋचा चड्ढा। ऋचा ने अनुराग कश्यप के साथ फिल्म 'दास देव' (2018) में काम किया है।


source https://www.bhaskar.com/entertainment/bollywood/news/richa-chadda-initiate-appropriate-legal-action-against-payal-ghosh-for-naming-her-in-metoo-allegation-against-anurag-kashyap-127739754.html

Popular posts from this blog

60 के हुए परमीत सेठी:बोल्ड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह से शादी करवाने के खिलाफ थे परमीत सेठी के माता-पिता, सीक्रेट वेडिंग के बाद 4 सालों तक दुनिया से छिपाए रखी थी शादी

जयपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस का टॉपलेस फोटोशूट:ईशा गुप्ता का सिर्फ जींस पहने बोल्ड पोज देख एक यूजर बोला- फोटो किसने खींचा?, दूसरे ने पूछा- पास का घर किराए पर मिलेगा क्या

कई गरबा सॉन्ग बनते हैं, पर सब नहीं चलते:तापसी पन्नू के ‘घनी कूल छोरी’ को एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले, पर अब तक गरबा ग्राउंड में नहीं बजा गाना