मांडल न्यूज़ में समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करे 8875765554 E-Mail ID - Mandalnews2018@gmail.com

संजय खान की पत्नी और सुजैन खान की मां जरीन हुईं कोरोना संक्रमित, बहन फराह अली ने जानकारी देते हुए लोगों से मास्क पहनने की अपील की

अभिनेता ऋतिक रोशन की पूर्व पत्नी सुजैन खान की मां और वेटरन एक्टर संजय खान की पत्नी जरीन खान कोरोना संक्रमित हो गई हैं। इस बारे में सुजैन की बहन फराह खान अली ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए जानकारी दी।

फराह ने अपने ट्वीट में मां के बारे में जानकारी देते हुए लिखा, 'मेरी मां आज कोविड पॉजिटिव निकली हैं और उनकी हालत ठीक है। फिलहाल वे चिकित्सकीय निगरानी में हैं। कृपया अपने मास्क जरूर पहनें।' बता दें कि जरीन खुद भी एक्टर भी रही हैं। उन्होंने साल 1963 में आई देव आनंद की फिल्म 'तेरे घर के सामने' में एक अहम रोल किया था।

कई सेलेब्स ने ठीक होने की दुआएं मांगी

फराह के ट्वीट के बाद जिनिलिया देशमुख, उर्मिला मातोंडकर, सोनी राजदान, सोफी चौधरी, ज्वाला गुट्टा समेत कई अन्य सेलेब्स ने जरीन खान के जल्द ठीक होने की दुआएं मांगी। फराह ने सबको जवाब भी दिया।

जिनिलिया देशमुख ने फराह की मां के लिए ढेर सारा प्यार भेजा।
उर्मिला मातोंडकर ने भी उनके जल्द ठीक होने की दुआएं मांगी।
आलिया की मां और एक्ट्रेस सोनी राजदान ने अपनी ओर से प्यार और दुआएं भेजीं।
स्टार शटलर ज्वाला गुट्टा ने भी उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की दुआ मांगी।
वीजे और एक्ट्रेस सोफी चौधरी ने भी अपनी ओर से दुआएं भेजीं।

मां जरीन के साथ फराह खान अली

##

सुजैन ने इस साल 12 जुलाई को मां के जन्मदिन पर ये वीडियो शेयर किया था...

##

कई अन्य सेलेब्स भी हो चुके संक्रमित

इससे पहले फिल्म इंडस्ट्री से अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन, जिनिलिया देशमुख, मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर समेत कुछ अन्य सितारे भी कोरोना संक्रमित हुए थे। हालांकि ये सभी अब पूरी तरह ठीक हो चुके हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मां जरीन और पिता संजय खान के साथ सुजैन।


source https://www.bhaskar.com/entertainment/bollywood/news/sanjay-khans-wife-and-sussanne-khans-mother-zarine-tests-positive-for-covid-19-127746407.html

Popular posts from this blog

60 के हुए परमीत सेठी:बोल्ड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह से शादी करवाने के खिलाफ थे परमीत सेठी के माता-पिता, सीक्रेट वेडिंग के बाद 4 सालों तक दुनिया से छिपाए रखी थी शादी

जयपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस का टॉपलेस फोटोशूट:ईशा गुप्ता का सिर्फ जींस पहने बोल्ड पोज देख एक यूजर बोला- फोटो किसने खींचा?, दूसरे ने पूछा- पास का घर किराए पर मिलेगा क्या

कई गरबा सॉन्ग बनते हैं, पर सब नहीं चलते:तापसी पन्नू के ‘घनी कूल छोरी’ को एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले, पर अब तक गरबा ग्राउंड में नहीं बजा गाना