मांडल न्यूज़ में समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करे 8875765554 E-Mail ID - Mandalnews2018@gmail.com

एक्ट्रेस बोली- बॉलीवुड ने कराया सुशांत और सारा का ब्रेकअप, अपने ऑफिस में हुई तोड़फोड़ पर कहा- मुझे लगा जैसे मेरा रेप हुआ

कंगना रनोट का कहना है कि करीना कपूर ने अपनी सौतेली बेटी सारा अली खान से कहा था कि वे अपनी पहली फिल्म के को-एक्टर (सुशांत सिंह राजपूत) को डेट न करें। एक्ट्रेस ने यह दावा बुधवार को एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में किया। कंगना ने इस दौरान यह भी कहा- मीडिया के एक सेक्शन और बी-टाउन ने सुशांत और सारा का ब्रेक कराया था। इस सुसाइड गैंग ने मुझे भी टार्गेट करने की कोशिश की है।

रिया चक्रवर्ती के सपोर्टर्स को कहा 'रोटी पर पलने वाले'

टाइम्स नाउ को दिए इंटरव्यू के दौरान जब कंगना से पूछा गया कि आखिर ऐसा क्या है कि रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी के बाद कई बॉलीवुड सेलेब्स उनके समर्थन में खुलकर सामने आ गए थे? जवाब में कंगना ने कहा- जिन लोगों ने आवाज उठाई, उनमें से एक भी सेल्फ इंडिपेंडेंट नहीं है। सबके सब रोटी पर पलने वाले पालतू हैं।

रोटी मिलने के बाद पूरी गैंग एक ही दिशा में शुरू हो जाती है। इन लोगों को एक रोटी में खरीदा जा सकता है। इसे बदलने की जरूरत है। मैं भारत में ऐसे कई लोगों को जानती हूं, जो काम नहीं कर रहे हैं। लेकिन उन्हें सोसाइटी से किराना मिल जाता है। फिल्म इंडस्ट्री में अभी लोगों ने माई-बाप बनाए हुए हैं।

एक ही मैसेज सभी को फॉरवर्ड किया जाता है। वरना सभी एक तरह के मैसेज क्यों लिखेंगे। अगर दो अलग-अलग लोग ट्वीट कर रहे हैं तो उनके ट्वीट भी अलग-अलग होने चाहिए। इनके कैंडल मार्च, प्लेकार्ड, नारेबाजी भी एक एक जैसे होते हैं। ये इन्हें कौन देता है? कौन इनका माई-बाप है? कहां से रोटी मिल रही है? उन्हें न्यू इंडिया के बारे में जानना चाहिए, जो रोटी के बारे में नहीं है। यह आत्मसम्मान, वास्तविक मूल्यों और भारतवासी होने पर गर्व करने के बारे में है।

जब ऑफिस तोड़ा गया तो लगा कि मेरा रेप हुआ

कंगना ने इंटरव्यू में अपने ऑफिस में हुई तोड़फोड़ को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा कि इस कार्रवाई के बाद वे ऐसा महसूस कर रही थीं, जैसे कि उनका रेप किया गया हो, उनके साथ हिंसा की गई हो।

वे कहती हैं- मैं चार दिन मुंबई में रही, लेकिन लगातार मिल रही धमकियों, अपमान, गालियों और केस के बाद केस की वजह से सो नहीं सकी। मुझे लगता है कि उनके कर्म उनके नतीजों का फैसला करेंगे। लेकिन मैं कानूनी तौर पर उनसे हर्जाना लूंगी। फिलहाल वे खुद को महाराष्ट्र का महाराजा समझ रहे हैं। लेकिन वे वहां किसी और के अच्छे कामों की वजह से पहुंचे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
'केदारनाथ' (2018) की शूटिंग के दौरान सारा अली खान और सुशांत सिंह राजपूत करीब आए थे। हालांकि, फिल्म की रिलीज के कुछ दिनों बाद ही उनका ब्रेकअप हो गया था।


source https://www.bhaskar.com/entertainment/bollywood/news/sushant-singh-rajput-death-case-kangana-ranaut-says-kareena-kapoor-had-asked-sara-ali-khan-not-to-date-first-co-actor-127727308.html

Popular posts from this blog

60 के हुए परमीत सेठी:बोल्ड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह से शादी करवाने के खिलाफ थे परमीत सेठी के माता-पिता, सीक्रेट वेडिंग के बाद 4 सालों तक दुनिया से छिपाए रखी थी शादी

जयपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस का टॉपलेस फोटोशूट:ईशा गुप्ता का सिर्फ जींस पहने बोल्ड पोज देख एक यूजर बोला- फोटो किसने खींचा?, दूसरे ने पूछा- पास का घर किराए पर मिलेगा क्या

कई गरबा सॉन्ग बनते हैं, पर सब नहीं चलते:तापसी पन्नू के ‘घनी कूल छोरी’ को एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले, पर अब तक गरबा ग्राउंड में नहीं बजा गाना