मांडल न्यूज़ में समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करे 8875765554 E-Mail ID - Mandalnews2018@gmail.com

एक्ट्रेस ने इंटरव्यू में कहा- मुझे हरामखोर बोला गया, इसलिए मैंने यह कहा था, लेकिन मुझे सीरिया कहना चाहिए था

मुंबई की तुलना पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर से करने वाले बयान पर कंगना रनोट आज भी कायम है। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा, "मुझे हरामखोर कहा गया। इसलिए मैंने कहा था कि यह मुंबई जैसा नहीं दिखता, पीओके जैसा दिखता है। फिर उन्होंने इसका फायदा उठाने की कोशिश की। भीड़ जमा की और मुझे लिंच किया। मैंने पीओके कहा था। लेकिन मुझे सीरिया कहना चाहिए था।"

राहुल गांधी पर निशाना साधा

कंगना रनोट ने अपने बयान में कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, "जब राहुल गांधी कहते हैं कि उन्हें इंडिया सीरिया जैसा दिखता है तो कोई उन्हें लिंच नही करता या उनका घर तोड़ने नहीं जाता। इन लोगों को दिक्कत क्या है?"

जून 2018 में राहुल गांधी ने भारत में महिलाओं के रेप और हिंसा को लेकर पीएम मोदी पर निशाना साधा था और कहा था कि भारत इस मामले में अफगानिस्तान, सीरिया और सऊदी अरब से आगे निकल गया है।

कंगना ने 18 दिन पहले दिया था विवादित बयान

कंगना रनोट ने 3 सितंबर को अपने एक ट्वीट में मुंबई की तुलना पीओके से की थी। उन्होंने लिखा था, "शिवसेना नेता संजय राउत ने मुझे खुली धमकी दी है और मुझे मुंबई न आने के लिए कहा है। मुंबई मुझे पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर की तरह क्यों लग रही है।" इस ट्वीट के बाद कई बॉलीवुड सेलेब्स ने कंगना की आलोचना की थी। यहां तक कि उन्हें सपोर्ट करने वाली भाजपा की महाराष्ट्र विंग ने भी उनके इस बयान से किनारा कर लिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कंगना रनोट लगातार शिवसेना और महाराष्ट्र सरकार पर हमलावर हैं।


source https://www.bhaskar.com/entertainment/bollywood/news/kangana-ranaut-stands-with-her-pok-statement-says-i-should-have-said-syria-127739620.html

Popular posts from this blog

60 के हुए परमीत सेठी:बोल्ड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह से शादी करवाने के खिलाफ थे परमीत सेठी के माता-पिता, सीक्रेट वेडिंग के बाद 4 सालों तक दुनिया से छिपाए रखी थी शादी

जयपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस का टॉपलेस फोटोशूट:ईशा गुप्ता का सिर्फ जींस पहने बोल्ड पोज देख एक यूजर बोला- फोटो किसने खींचा?, दूसरे ने पूछा- पास का घर किराए पर मिलेगा क्या

कई गरबा सॉन्ग बनते हैं, पर सब नहीं चलते:तापसी पन्नू के ‘घनी कूल छोरी’ को एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले, पर अब तक गरबा ग्राउंड में नहीं बजा गाना