मांडल न्यूज़ में समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करे 8875765554 E-Mail ID - Mandalnews2018@gmail.com

अनुराग कश्यप पर एक्ट्रेस पायल घोष ने लगाए यौन शोषण के गंभीर आरोप, पीएम मोदी से मांगी मदद मांगते हुए लिखा- 'इस राक्षस का चेहरा देश को दिखाओ'

बॉलीवुड में जारी बहस में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने वाले फिल्ममेकर अनुराग कश्यप पर एक्ट्रेस पायल घोष ने यौन शोषण के गंभीर आरोप लगाए हैं। एक्ट्रेस ने एक तेलुगू न्यूज चैनल को दिए एक इंटरव्यू के दौरान ये बड़ा खुलासा किया था। अब उन्होंने खुद सोशल मीडिया के जरिए अपनी आपबीती सुनाते हुए पीएम नरेंद्र मोदी से मदद मांगी है।

पायल घोष में ट्विटर पर अपना इंटरव्यू शेयर करते हुए लिखा, उन्होंने काफी बुरी तरह खुद को मुझ पर फोर्स किया और बेहद बुरी तरह से। पीएमओ इंडिया, नरेंद्र मोदी जी प्लीज एक्शन लीजिए और देश को इस क्रिएटिव इंसान के पीछे छिपा हुआ राक्षस दिखाइए। मैं जानती हूं कि इससे मुझे नुकसान हो सकता है और मेरे सुरक्षा भी खतरे में पड़ सकती है। प्लीज मदद करें।

तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री में कई फिल्मों का हिस्सा रह चुकीं पायल घोष ने साल 2017 में पटेल की पंजाबी शादी से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके साथ ऋषि कपूर और परेश रावल जैसे सीनियर कलाकार भी थे।

कंगना भी आई पायल के सपोर्ट में

अनुराग कश्यप के साथ बीते दो दिन से ट्विटर पर भिड़ रहीं कंगना रनोट भी पायल के सपोर्ट में उतर आई हैं। उन्होंने पायल के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा है कि, हर आवाज मायने रखती है। इसके साथ ही कंगना #MeToo और #ArrestAnuragKashyap हैशटेग भी शेयर किए हैं।

##

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Actress Payal Ghosh accused Anurag Kashyap for serious allegations of sexual abuse, asking for help from Narendra Modi said - ''et the country see the demon'


source https://www.bhaskar.com/entertainment/bollywood/news/actress-payal-ghosh-accused-anurag-kashyap-for-serious-allegations-of-sexual-abuse-asking-for-help-from-narendra-modi-said-et-the-country-see-the-demon-127733764.html

Popular posts from this blog

60 के हुए परमीत सेठी:बोल्ड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह से शादी करवाने के खिलाफ थे परमीत सेठी के माता-पिता, सीक्रेट वेडिंग के बाद 4 सालों तक दुनिया से छिपाए रखी थी शादी

जयपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस का टॉपलेस फोटोशूट:ईशा गुप्ता का सिर्फ जींस पहने बोल्ड पोज देख एक यूजर बोला- फोटो किसने खींचा?, दूसरे ने पूछा- पास का घर किराए पर मिलेगा क्या

कई गरबा सॉन्ग बनते हैं, पर सब नहीं चलते:तापसी पन्नू के ‘घनी कूल छोरी’ को एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले, पर अब तक गरबा ग्राउंड में नहीं बजा गाना