मांडल न्यूज़ में समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करे 8875765554 E-Mail ID - Mandalnews2018@gmail.com

एलेक्सा की आवाज बने बिग बी; अमेजन एलेक्सा से जुड़ने वाली पहली भारतीय शख्सियत बने, हिंदी में ही होगा कम्युनिकेशन

अमिताभ बच्चन जल्द ही एलेक्सा पर होंगे। अमेजन ने बिग बी के साथ एक पार्टनरशिप की घोषणा की है। जिसके तहत 2021 से यह पेड सर्विस शुरू होगी, लेकिन अगर यूजर्स इसका प्रिव्यू देखना चाहते हैं तो एलेक्सा इनेबल्ड डिवाइस में कर सकते हैं। उन्हें इतना कहना होगा- एलेक्सा, अमिताभ बच्चन को हैलो कहो। अमिताभ बच्चन एलेक्सा की आवाज बनने वाले पहले भारतीय सेलेब्रिटी हैं।

वॉइस टेक्नोलॉजी से जुड़कर एक्साइटेड हैं बिग बी

इस घोषणा के अमिताभ ने मेल किए स्टेटमेंट में कहा- टेक्नोलॉजी ने मुझे हमेशा नए रूप में ढलने का मौका दिया है। फिल्मों, टीवी शो, पॉड कास्ट और अब मैं अमेजन के साथ एलेक्सा की आवाज बनने के लिए उत्साहित हूं। वॉइस टेक्नोलॉजी के जरिए हम अपने ऑडियंस और फैन्स के साथ और ज्यादा अधिक प्रभावी ढंग से जुड़ने के लिए कुछ नया कर रहे हैं।

हिंदी में होगा कम्युनिकेशन

अमिताभ एलेक्सा को आवाज देने वाले पहले इंडियन सेलेब्रिटी हैं। इससे पहले सैमुअल एल जैक्सन से एलेक्सा की आवाज बनने वाले पहले सेलेब रहे। जिसे पहली बार सितंबर 2019 में एलेक्सा सेलेब्रिटी के तौर पर परिचय करवाया गया था। जैक्सन एलेक्सा केवल अंग्रेजी यूएस में ही उपलब्ध है। अमेजन के अनाउंसमेंट के बाद यह भारत में भी अवेलेबल होगा। इसके इनिशियल डेमो से पता चलता है कि यह हिंदी में ही होगा। यह अभी स्पष्ट नहीं है कि बच्चन की आवाज अंग्रेजी में भी होगी या नहीं।

एलेक्सा अमेजन इको डिवाइस, फायर टीवी स्टिक और कई थर्ड पार्टी फोन, ब्लूटूथ स्पीकर, हेडफोन, वॉच और टीवी पर उपलब्ध है। यह एंड्रॉइड पर एलेक्सा ऐप, या अमेजन ऐप के माध्यम से भी उपलब्ध है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
amitabh bachchan became the voice of Alexa; also became first Indian celebrity to join Amazon Alexa


source https://www.bhaskar.com/entertainment/bollywood/news/amitabh-bachchan-became-the-voice-of-alexa-also-became-first-indian-celebrity-to-join-amazon-alexa-127717960.html

Popular posts from this blog

60 के हुए परमीत सेठी:बोल्ड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह से शादी करवाने के खिलाफ थे परमीत सेठी के माता-पिता, सीक्रेट वेडिंग के बाद 4 सालों तक दुनिया से छिपाए रखी थी शादी

जयपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस का टॉपलेस फोटोशूट:ईशा गुप्ता का सिर्फ जींस पहने बोल्ड पोज देख एक यूजर बोला- फोटो किसने खींचा?, दूसरे ने पूछा- पास का घर किराए पर मिलेगा क्या

कई गरबा सॉन्ग बनते हैं, पर सब नहीं चलते:तापसी पन्नू के ‘घनी कूल छोरी’ को एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले, पर अब तक गरबा ग्राउंड में नहीं बजा गाना