मांडल न्यूज़ में समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करे 8875765554 E-Mail ID - Mandalnews2018@gmail.com

कभी बिग बी ने भेजे थे एक्ट्रेस को फूल, कहा था-मैं भाग्यशाली हूं कि उस पेशे से जुड़ा हूं जिसमें कंगना बसती है

कंगना रनोट बॉलीवुड सेलेब्स पर खुलकर निशाना साध रही हैं। पिछले दिनों राज्यसभा में जब बॉलीवुड में ड्रग्स का मामला उठा तो जया बच्चन ने कंगना का नाम ना लेते हुए उन्हें खरी खोटी सुनाई। कंगना भी पीछे नहीं रहीं और उन्होंने जया बच्चन पर पलटवार करते हुए कई बातें कह डाली।

इसके बाद कंगना अब लगातार जया बच्चन पर निशाना साधने से नहीं हिचकिचा रही हैं। इस विवाद के बाद कंगना और जया भले ही आमने-सामने आ गई हैं लेकिन अमिताभ बच्चन ने हमेशा कंगना की तारीफ ही की है।

बिग बी ने भेजे थे फूल

अमिताभ बच्चन कंगना की एक्टिंग के कायल हैं। 2014 में रिलीज हुई फिल्म क्वीन में कंगना की बेहतरीन परफॉरमेंस देखकर बिग बी ने उनकी तारीफ करते हुए एक लेटर भेजा था। इसके बाद आई तनु वेड्स मनु रिटर्न्स में दत्तो के किरदार से प्रभावित होकर बिग बी ने कंगना को फूल और एक लेटर भेजा था।

इस बात का खुलासा कंगना ने खुद एक इंटरव्यू में किया था। उन्होंने कहा था, ‘मिस्टर बच्चन ने क्वीन में मेरी परफॉरमेंस देखकर मुझे एक लेटर भेजा था। वह अंग्रेजी में था और वह बहुत ही हाई एंड वाली अंग्रेजी लिखते और बोलते हैं लेकिन तनु वेड्स मनु रिटर्न्स देखने के बाद उन्होंने मुझे दोबारा लेटर लिखा।

‘इस बार उन्होंने हिंदी में लेटर के साथ एक कविता भी लिखी। यह दो लेटर्स मेरे लिए मेडल के समान हैं, मैं इन्हें फ्रेम करवाऊंगी। यह लेटर मेरे पेरेंट्स के लिए है जो कि आर्टिस्ट नहीं हैं और मेरी परफॉरमेंस समझ नहीं पाते, यह लेटर प्रूफ के समान है कि मैंने परफॉर्म किया। उनके लेटर में लिखी एक बात ने मुझे रुला दिया।’

उन्होंने लिखा, 'मैं अपने आपको भाग्यशाली समझता हूं कि मैं उस उद्योग से जुड़ा हूं, जिसमें कंगना बसती है।' कंगना ने आगे कहा, आउटसाइडर होने के नाते, मुझे लंबे समय तक लोगों ने प्रताड़ित किया, मेरा मजाक उड़ाया,लेकिन मिस्टर बच्चन द्वारा भेजे गए फूलों ने ना सिर्फ मेरा कमरा भर दिया बल्कि मुझे भी उत्साहित कर दिया।

दोनों ने एक कॉस्मेटिक ब्रांड के लिए 2015 में एक विज्ञापन शूट किया था जिसे राजकुमार हिरानी ने डायरेक्ट किया था।

कंगना को कहा था-नंबर 1 अभिनेत्री

इसके बाद 2019 में केबीसी के एक एपिसोड को होस्ट करते वक्त बिग बी ने प्रतिभागी से एक सवाल पूछा था। इस सवाल में चार एक्ट्रेस का वॉइस ओवर ऑडियो सुनाया था जिसमें कंगना की भी आवाज थी। प्रतिभागी ने कंगना की आवाज पहचान ली थी जिसके बाद बिग बी ने कहा था, कंगना रनोट जी बेहद सुंदर, नंबर 1 और फेमस आर्टिस्ट हैं। उन्होंने नेशनल अवॉर्ड के साथ-साथ फिल्मफेयर अवॉर्ड्स भी जीते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
यह फोटो 2016 का है जब दिल्ली में अमिताभ बच्चन को पा के लिए बेस्ट एक्टर तो कंगना को तनु वेड्स मनु रिटर्न्स के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला था।


source https://www.bhaskar.com/entertainment/bollywood/news/amitabh-bachchan-always-praised-kangana-ranaut-for-her-talent-127727244.html

Popular posts from this blog

60 के हुए परमीत सेठी:बोल्ड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह से शादी करवाने के खिलाफ थे परमीत सेठी के माता-पिता, सीक्रेट वेडिंग के बाद 4 सालों तक दुनिया से छिपाए रखी थी शादी

जयपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस का टॉपलेस फोटोशूट:ईशा गुप्ता का सिर्फ जींस पहने बोल्ड पोज देख एक यूजर बोला- फोटो किसने खींचा?, दूसरे ने पूछा- पास का घर किराए पर मिलेगा क्या

कई गरबा सॉन्ग बनते हैं, पर सब नहीं चलते:तापसी पन्नू के ‘घनी कूल छोरी’ को एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले, पर अब तक गरबा ग्राउंड में नहीं बजा गाना