मांडल न्यूज़ में समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करे 8875765554 E-Mail ID - Mandalnews2018@gmail.com

नेलपॉलिश की शूटिंग के दौरान पॉजिटिव मिले मानव कौल और आनंद तिवारी, रिपोर्ट का इंतजार कर रहे अर्जुन रामपाल ने खुद को किया क्वारैंटाइन

अर्जुन रामपाल कल तक नेलपॉलिश की शूटिंग कर रहे थे। शूटिंग के दौरान ही उनके को-स्टार्स मानव कौल और आनंद तिवारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इसके तुरंत बाद शूटिंग रोक दी गई। हालांकि अर्जुन रामपाल की रिपोर्ट आना बाकी है, लेकिन तब तक उन्होंने खुद को क्वारैंटाइन कर लिया है। इस बात की जानकारी अर्जुन ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है।

अर्जुन की रिपोर्ट आना बाकी है

अर्जुन ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- घर पर क्वारैंटाइन हूं। क्योंकि मेरे को एक्टर मानव कौल और आनंद तिवारी कोरोना कल सेट पर कोरोना पॉजिटिव पाए गए। प्रोडक्शन ने तुरंत ही शूटिंग रोक दी जो बेहद सही फैसला था। हम सब रेस्ट कर रहे हैं। उम्मीद करते हैं जल्द ही वापसी होगी। मुश्किल वक्त है, लेकिन हमें हौसला रखना होगा। दोनों जल्द ठीक हों ये मेरी शुभकामना है। मैं अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहा हूं क्योंकि मैं उनके बहुत ज्यादा करीब था।

हाई प्रोफाइल वकील बनेंगे अर्जुन

नेल पॉलिश एक कोर्ट रूम ड्रामा है। इसमें अर्जुन रामपाल, मानव कौल, आनंद तिवारी और रजत कपूर लीड रोल प्ले करेंगे। एक दिन पहले ही अर्जुन ने जी5 की इस ओरिजनल प्रोजेक्ट की शूटिंग पर वापसी को लेकर पोस्ट शेयर किया था। अर्जुन इसमें हाई प्रोफाइल डिफेंस लॉयर के रोल में नजर आएंगे। नेल पॉलिश का डायरेक्शन भार्गव कृष्ण कर रहे हैं। यह मर्डर ट्रायल पर आधारित कहानी होगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Arjun Rampal quarantined himself because Manav Kaul and Anand Tiwari found corona positive while shooting of Nail Polish


source https://www.bhaskar.com/entertainment/bollywood/news/arjun-rampal-quarantined-himself-because-manav-kaul-and-anand-tiwari-found-corona-positive-while-shooting-of-nail-polish-127749261.html

Popular posts from this blog

60 के हुए परमीत सेठी:बोल्ड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह से शादी करवाने के खिलाफ थे परमीत सेठी के माता-पिता, सीक्रेट वेडिंग के बाद 4 सालों तक दुनिया से छिपाए रखी थी शादी

जयपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस का टॉपलेस फोटोशूट:ईशा गुप्ता का सिर्फ जींस पहने बोल्ड पोज देख एक यूजर बोला- फोटो किसने खींचा?, दूसरे ने पूछा- पास का घर किराए पर मिलेगा क्या

कई गरबा सॉन्ग बनते हैं, पर सब नहीं चलते:तापसी पन्नू के ‘घनी कूल छोरी’ को एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले, पर अब तक गरबा ग्राउंड में नहीं बजा गाना