मांडल न्यूज़ में समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करे 8875765554 E-Mail ID - Mandalnews2018@gmail.com

कंगना रनोट ने शिवसेना नेता संजय राउत पर धमकी देने का आरोप लगाया, बोलीं- मुंबई में क्यों पीओके जैसा महसूस हो रहा है?

एक्ट्रेस कंगना रनोट ने शिवसेना सांसद संजय राउत पर मुंबई लौटकर नहीं आने की धमकी देने का आरोप लगाया है। एक्ट्रेस ने ये बात गुरुवार को ट्वीट करते हुए कही। जिसमें उन्होंने लिखा, 'शिवसेना नेता संजय राउत ने मुझे खुली धमकी दी है और कहा है कि मुंबई लौटकर मत आना, मुंबई की गलियों में आजादी गैंग के बाद अब खुली धमकियां, मुंबई क्यों पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर की तरह लग रही है?'

अपने ट्वीट के साथ कंगना ने उस खबर की लिंक को भी शेयर किया। जिसमें संजय राउत के उस बयान को बताया गया है, जिसमें उन्होंने कंगना से कहा था कि अगर आप मुंबई पुलिस से डरती हैं, तो हम आपसे मुंबई लौटकर नहीं आने का अनुरोध करते हैं।

राउत ने कंगना के बयान पर दी प्रतिक्रिया

शिवसेना नेता संजय राउत ने हाल ही में पार्टी के मुखपत्र 'सामना' में कंगना पर निशाना साधते हुए उनसे वापस नहीं आने के लिए कहा था। उन्होंने ये बात कंगना ने उस बयान को लेकर लिखी थी, जिसमें एक्ट्रेस ने मुंबई पुलिस पर अविश्वास जताते हुए हिमाचल प्रदेश पुलिस या केंद्र सरकार से सुरक्षा लेने की बात कही थी।

कंगना ने कहा था मुंबई पुलिस से डर लगता है

कंगना ने 30 अगस्त को किए अपने ट्वीट में महाराष्ट्र भाजपा के नेता राम कदम को धन्यवाद देते हुए लिखा था, 'आपकी चिंता के लिए धन्यवाद सर, वास्तव में अब मुझे मूवी माफिया के गुंडों से ज्यादा मुंबई पुलिस से डर लगता है, साथ ही मुंबई में अब मुझे हिमाचल प्रदेश सरकार या फिर सीधे केंद्र सरकार से सुरक्षा मांगनी पड़ेगी। मुंबई पुलिस से बिल्कुल नहीं।'

##

राउत बोले- अभिनेत्री का विश्वासघात शर्मनाक

कंगना के इसी बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए राउत ने 'सामना' में लिखा था कि 'अभिनेत्री का विश्वासघात शर्मनाक है। इस बात को ध्यान में रखते हुए कि मुंबई में रहने के बावजूद वो शहर की पुलिस की आलोचना करती है, हम उनसे अनुरोध करते हैं कि वे मुंबई वापस ना लौटें। ये कुछ और नहीं बल्कि सिर्फ मुंबई पुलिस का अपमान है। गृह मंत्रालय को इस बारे में जरूर कार्रवाई करना चाहिए।'

कंगना ने बॉलीवुड स्टार्स से ब्लड सैंपल देने के लिए कहा

एक दिन पहले बुधवार को कंगना ने ट्वीट करते हुए बॉलीवुड सुपरस्टार्स से ड्रग टेस्ट के लिए ब्लड सैंपल देने का अनुरोध किया था। उन्होंने लिखा था, 'मैं रणवीर सिंह, रणबीर कपूर, अयान मुखर्जी, विक्की कौशल से अनुरोध करती हूं कि वे ड्रग टेस्ट के लिए ब्लड सैंपल दें। ऐसी अफवाहें हैं कि वे कोकीन एडिक्टेड हैं। मैं चाहती हूं कि वे अफवाहों पर अपना रुख साफ करें। अगर सैंपल क्लियर पाए जाते हैं तो वे लाखों लोगों को प्रेरित कर सकते हैं।'

##

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
संजय राउत ने सामना में लिखा था कि अगर आपको मुंबई पुलिस से डर लगता है तो आप मुंबई ना आएं।


source https://www.bhaskar.com/entertainment/bollywood/news/kangana-ranaut-says-shiv-sena-leader-sanjay-raut-gives-me-an-open-threat-127681243.html

Popular posts from this blog

60 के हुए परमीत सेठी:बोल्ड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह से शादी करवाने के खिलाफ थे परमीत सेठी के माता-पिता, सीक्रेट वेडिंग के बाद 4 सालों तक दुनिया से छिपाए रखी थी शादी

जयपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस का टॉपलेस फोटोशूट:ईशा गुप्ता का सिर्फ जींस पहने बोल्ड पोज देख एक यूजर बोला- फोटो किसने खींचा?, दूसरे ने पूछा- पास का घर किराए पर मिलेगा क्या

कई गरबा सॉन्ग बनते हैं, पर सब नहीं चलते:तापसी पन्नू के ‘घनी कूल छोरी’ को एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले, पर अब तक गरबा ग्राउंड में नहीं बजा गाना