मांडल न्यूज़ में समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करे 8875765554 E-Mail ID - Mandalnews2018@gmail.com

बोले- वे लंबे समय तक वीड का सेवन करते रहे और इस बारे में पूरी दुनिया जानती है, हो सकता है मंत्री बनने के बाद छोड़ दिया हो

बॉलीवुड में ड्रग्स कनेक्शन की जांच की मांग कर रहे रवि किशन पर फिल्ममेकर अनुराग कश्यप ने निशाना साधा है। उनका दावा है कि रवि वीड का सेवन करते थे। लेकिन इसके किए उन्होंने कभी उन्हें जज नहीं किया। रवि ने सुशांत सिंह राजपूत केस से जुड़े ड्रग्स कनेक्शन में रिया चक्रवर्ती समेत कई लोगों की गिरफ्तारी पर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की तारीफ की थी। उन्होंने दावा किया था कि भारत में ड्रग्स चीन और पाकिस्तान के रास्ते आता है। साथ ही कहा था कि हमारी फिल्म इंडस्ट्री भी इससे प्रभावित है।

'रवि किशन ने लंबे समय तक वीड का सेवन किया'

अनुराग कश्यप ने पत्रकार फाय डिसूजा से बातचीत में कहा- रवि किशन ने मेरी लास्ट फिल्म मुक्काबाज में काम किया था। वे जय शिव शंकर, जय बम भोले, जय शिव शंभू बोलकर दिन की शुरुआत करते थे। वे उन लोगों में से हैं, जो लंबे समय तक वीड का सेवन करते थे। यह जिंदगी है। इस बारे में सब जानते हैं। पूरी दुनिया जानती है। एक भी इंसान ऐसा नहीं है, जो यह नहीं जानता हो कि रवि किशन स्मोकिंग करते थे।

हो सकता है कि अब उन्होंने यह छोड़ दिया हो। क्योंकि वे मंत्री बन गए हैं। हो सकता है कि अब वे साफ-सुथरे हो गए हों? लेकिन क्या आप इसे ड्रग्स में शामिल करेंगे? नहीं, मैं रवि किशन को जज नहीं कर रहा हूं। क्योंकि मैं वीड को ड्रग्स में शामिल नहीं करता।

वे स्मोक करते थे। वे हमेशा लेते रहे हैं और उन्होंने अपना काम बखूबी किया है। लेकिन इसने उन्हें खराब नहीं बनाया। उन्हें मोन्स्टर नहीं बनाया। यह ऐसा कुछ नहीं था, जिसे लोग ड्रग्स से जोड़ते। इसलिए जब वे इस बारे में बात करते हैं और एकतरफा पक्ष लेते हैं तो मुझे इससे दिक्कत है।

अनुराग ने अपने ड्रग्स लेने की बात भी मानी

इस बातचीत में अनुराग कश्यप ने यह भी माना कि वे ड्रग्स लेते थे। उनके मुताबिक, उनकी फिल्म 'ब्लैक फ्राइडे' पर बैन लगने के बाद वे काफी परेशान रहने लगे थे। इसके अलावा आरती बजाज के साथ उनकी शादी भी टूट गई थी। परेशानी के इस दौर में वे ड्रग्स लेने लगे थे और इससे उन्हें शर्म भी महसूस होती थी। अनुराग कश्यप के मुताबिक, यह 2006-2008 के बीच की बात है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
रवि किशन ने अनुराग कश्यप के साथ फिल्म 'मुक्काबाज' (2017) में काम किया था।


source https://www.bhaskar.com/entertainment/bollywood/news/anurag-kashyap-doesnt-agree-with-ravi-kishans-self-righteous-stand-claims-he-used-to-smoke-weed-127733438.html

Popular posts from this blog

60 के हुए परमीत सेठी:बोल्ड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह से शादी करवाने के खिलाफ थे परमीत सेठी के माता-पिता, सीक्रेट वेडिंग के बाद 4 सालों तक दुनिया से छिपाए रखी थी शादी

जयपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस का टॉपलेस फोटोशूट:ईशा गुप्ता का सिर्फ जींस पहने बोल्ड पोज देख एक यूजर बोला- फोटो किसने खींचा?, दूसरे ने पूछा- पास का घर किराए पर मिलेगा क्या

कई गरबा सॉन्ग बनते हैं, पर सब नहीं चलते:तापसी पन्नू के ‘घनी कूल छोरी’ को एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले, पर अब तक गरबा ग्राउंड में नहीं बजा गाना