मांडल न्यूज़ में समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करे 8875765554 E-Mail ID - Mandalnews2018@gmail.com

रिया ने कहा था सुशांत पेरिस में तीन दिन तक बाहर नहीं निकले थे, अब डिज्नीलैंड वाले वीडियो को लेकर एक्ट्रेस के वकील ने दी सफाई

हाल ही में एक इंटरव्यू में रिया चक्रवर्ती ने दावा करते हुए कहा था कि पिछले साल यूरोप ट्रिप के दौरान सुशांत सिंह राजपूत तीन दिनों तक पेरिस की होटल से बाहर नहीं निकले थे। फिर सुशांत का एक वीडियो सामने आया, जिसमें वे पेरिस के डिज्नीलैंड में एन्जॉय करते दिखे थे। इसके बाद से ही रिया के उस दावे पर सवाल उठ रहे थे। हालांकि अब रिया के वकील सतीश मानशिंदे ने रिया की बात को सही बताया है।

क्विंट वेबसाइट से बातचीत के दौरान जब मानशिंदे से रिया के दावे और सुशांत के उस वीडियो के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि रिया ने ये कभी नहीं कहा कि वो होटल से बिल्कुल भी बाहर नहीं निकले थे। बल्कि उन्होंने ये कहा था कि सुशांत तीन दिन तक बाहर नहीं निकले थे। तीन दिनों बाद वो निकले थे और वो वीडियो तब का ही है।

वकील बोले- रिया ने गलत नहीं कहा था

मानशिंदे ने कहा, 'रिया ने जो कुछ भी कहा था वो बिल्कुल सही था। सुशांत और रिया करीब छह दिनों के लिए पेरिस में थे और उन्होंने पूरा एक दिन डिज्नीलैंड में बिताया था। रिया ने बताया था कि सुशांत बायपोलर थे, और कोई भी मेडिकल एक्सपर्ट बता देगा कि ऐसे लोगों को मूड स्विंग बहुत ज्यादा होता है।'

एक्ट्रेस और सुशांत के परिवार पर भी बात की

रिया के वकील ने एक्ट्रेस और सुशांत के परिवार के बीच के रिश्तों के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा, 'अप्रैल 2019 में रिया एक पार्टी में गई थी और वहां सुशांत भी मौजूद थे। यहां तक कि सुशांत कि बहनें भी उस पार्टी में आईं थीं, उनमें से एक (प्रियंका) नशे में थी और गलत व्यवहार कर रही थी। पार्टी से वापस आने के बाद, सुशांत और उनकी बहन ने पीना जारी रखा और रिया सोने चली गई। जैसा कि रिया ने अपने बयान में भी कहा है, कि उस रात प्रियंका ने उसके साथ छेड़छाड़ की थी। इसके बाद जब रिया ने इस बारे में सुशांत को बताया था, तो उन्होंने अपने भाई-बहनों के सामने ये मामला उठाया था और उसकी चैट रिया को भी फॉरवर्ड की थीं।'

अपने परिवार के बहुत करीब थे सुशांत

साथ ही मानशिंदे ने ये भी कहा कि सुशांत अपनी बहनों के बहुत करीब थे, लेकिन परिवार को रिया जरा भी पसंद नहीं थीं। उन्होंने कहा, 'सुशांत अपनी बहनों के बहुत करीब थे। किसी ना किसी स्तर पर संबंध जरूर तनावपूर्ण रहे होंगे। जब रिया उनके जीवन में आईं तो परिवार ने उससे अच्छा व्यवहार नहीं किया और तब से रिश्तों में कड़वाहट आती चली गई। जब कभी परिवार मुंबई आता था, तो रिया को घर से जाने के लिए कहा जाता था। लेकिन परिवार के साथ सुशांत का संबंध काफी मजबूत था, जो कि आप कई वीडियोज में देख ही चुके होंगे।'



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
रिया चक्रवर्ती ने कहा था कि पेरिस में सुशांत तीन दिन तक कमरे से बाहर नहीं निकले थे। जिसके बाद सुशांत का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वे पेरिस के डिज्नीलैंड में चिल करते नजर आए थे।


source https://www.bhaskar.com/entertainment/bollywood/news/rhea-chakrabortys-lawyer-explains-the-truth-behind-ssrs-disneyland-paris-video-and-pics-127677784.html

Popular posts from this blog

60 के हुए परमीत सेठी:बोल्ड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह से शादी करवाने के खिलाफ थे परमीत सेठी के माता-पिता, सीक्रेट वेडिंग के बाद 4 सालों तक दुनिया से छिपाए रखी थी शादी

जयपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस का टॉपलेस फोटोशूट:ईशा गुप्ता का सिर्फ जींस पहने बोल्ड पोज देख एक यूजर बोला- फोटो किसने खींचा?, दूसरे ने पूछा- पास का घर किराए पर मिलेगा क्या

कई गरबा सॉन्ग बनते हैं, पर सब नहीं चलते:तापसी पन्नू के ‘घनी कूल छोरी’ को एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले, पर अब तक गरबा ग्राउंड में नहीं बजा गाना