मांडल न्यूज़ में समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करे 8875765554 E-Mail ID - Mandalnews2018@gmail.com

श्रद्धा - सारा ने एनसीबी को बताया- ड्रग्स लेते थे सुशांत, अब रिया-शोविक से ज्यादा उंगलियां सुशांत पर उठ रहीं, परिवार हो रहा नाराज

सुशांत सिंह राजपूत डेथ केस में उजागर हुए ड्रग्स मामले में अब खुद सुशांत ही फंसते जा रहे हैं। आलम यह है कि अब रिया और उनके भाई शोविक से ज्यादा उंगलियां सुशांत पर उठ रही हैं। शायद यही वजह है कि दिवंगत अभिनेता का परिवार एनसीबी की जांच से संतुष्ट नजर नहीं आ रहा है और इस पर सवाल उठा रहा है। रिया चक्रवर्ती के बाद शनिवार को सारा अली खान और श्रद्धा कपूर ने भी एनसीबी के सामने सुशांत के ड्रग्स लेने की बात कही।

सारा ने सुशांत के साथ रिलेशनशिप की बात मानीं

एबीपी न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, एनसीबी की पूछताछ में सारा अली खान ने माना कि 2018 में वे सुशांत सिंह राजपूत के साथ रिलेशनशिप में थीं। एक्ट्रेस के मुताबिक, 'केदारनाथ' की शूटिंग के दौरान दोनों का अफेयर शुरू हुआ था और इस दौरान वे सुशांत के साथ रहने उनके केप्री हाउस स्थित घर रहने भी चली गई थीं।

सारा के मुताबिक, वे सुशांत के साथ 5 दिन के लिए थाइलैंड के कोह समुई आइलैंड पर गई थीं, जहां उन्होंने पार्टी भी की थी। उन्होंने यह बात स्वीकार की कि 'केदारनाथ' की शूटिंग के दौरान सुशांत ड्रग्स लेते थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सुशांत सिंह राजपूत डेथ केस में उजागर हुए ड्रग्स मामले में शनिवार को सारा अली खान और श्रद्धा कपूर से एनसीबी ने पूछताछ की।


source https://www.bhaskar.com/entertainment/bollywood/news/sara-ali-khan-and-shraddha-kapoor-reveals-sushant-singh-rajput-used-to-consume-drugs-during-film-shooting-127755358.html

Popular posts from this blog

60 के हुए परमीत सेठी:बोल्ड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह से शादी करवाने के खिलाफ थे परमीत सेठी के माता-पिता, सीक्रेट वेडिंग के बाद 4 सालों तक दुनिया से छिपाए रखी थी शादी

जयपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस का टॉपलेस फोटोशूट:ईशा गुप्ता का सिर्फ जींस पहने बोल्ड पोज देख एक यूजर बोला- फोटो किसने खींचा?, दूसरे ने पूछा- पास का घर किराए पर मिलेगा क्या

कई गरबा सॉन्ग बनते हैं, पर सब नहीं चलते:तापसी पन्नू के ‘घनी कूल छोरी’ को एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले, पर अब तक गरबा ग्राउंड में नहीं बजा गाना