मांडल न्यूज़ में समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करे 8875765554 E-Mail ID - Mandalnews2018@gmail.com

दिशा सालियान की मौत के बाद सुशांत सिंह राजपूत ने किया था एक वकील से संपर्क, सीबीआई अब दोनों के लिंक की जांच कर रही

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में नया खुलासा हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिनेता ने 8 जून को अपनी पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत के बाद एक लॉयर से संपर्क किया था। यही वो दिन था, जब उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती उनका घर छोड़कर चली गई थीं। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि आखिर सुशांत ने वकील से संपर्क क्यों किया था। लेकिन रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि सीबीआई अब सुशांत और दिशा की लिंक की जांच कर रही है।

दिशा की मौत के बाद बिगड़ गई थी सुशांत की तबियत

करीब दो महीने पहले रिपोर्ट्स में मुंबई पुलिस के हवाले से लिखा गया था कि 8 जून को 14वें माले के फ्लैट से गिरकर दिशा की मौत हो गई थी। इसके बाद कई मीडिया रिपोर्ट्स में उन्हें सुशांत की पूर्व मैनेजर बताया गया। पहले से ही डिप्रेशन से जूझ रहे सुशांत ने जब यह सब सुना तो उनकी हालत और खराब हो गई और उन्होंने दवा लेना बंद कर दिया था।

गूगल पर अपने नाम से आर्टिकल सर्च करते थे सुशांत

मुंबई पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह ने जांच के दैारान एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि सुशांत गूगल पर अपने नाम से आर्टिकल सर्च करते थे, ताकि वे पता लगा सकें कि उनके बारे में क्या लिखा जा रहा है। इतना ही नहीं, वे पेनलेस डेथ (दर्द रहित मौत), सिजोफ्रेनिया और बाइपोलर डिसऑर्डर जैसी बीमारियों के बारे में भी सर्चिंग करते थे।

सुशांत को दिशा मामले में फंसाए जाने का डर था

25 जुलाई को सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह ने पटना के राजीव नगर पुलिस थाने में रिया चक्रवर्ती के खिलाफ बेटे को आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कराया था। इसमें उन्होंने लिखा था कि जब मीडिया रिपोर्ट्स में दिशा को सुशांत की मैनेजर बताया गया तो अभिनेता को घबराहट होने लगी थी।

इसके बाद उन्होंने रिया को फोन लगाया, लेकिन एक्ट्रेस ने उनका नंबर ब्लॉक कर दिया था। इसके बाद सुशांत अंदर ही अंदर डरने लगे थे कि कहीं रिया उन्हें दिशा के सुसाइड के लिए जिम्मेदार न ठहरा दें। कहीं उन्हें फंसा न दें।

सुशांत केस से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ सकते हैं...

सुशांत की फैमिली vs रिया:एनसीबी के दफ्तर से सीधे बांद्रा पुलिस स्टेशन पहुंचीं रिया, सुशांत की बहन प्रियंका के खिलाफ बयान दर्ज करवाया, करीब 6 घंटे वहीं मौजूद रहीं

रिया के इमोशनल कार्ड पर पलटवार:सुशांत के फैमिली वकील ने कहा- समझ नहीं आ रहा कि प्यार का एंगल कैसे उसकी मदद करेगा? एनसीबी ऑफिस में शोविक को देख रो पड़ी थीं रिया



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सुशांत सिंह राजपूत की मौत 14 जून और दिशा सालियान की मौत 8 जून को हुई थी।


source https://www.bhaskar.com/entertainment/bollywood/news/sushant-singh-rajput-contacted-a-lawyer-after-disha-salians-death-127697887.html

Popular posts from this blog

60 के हुए परमीत सेठी:बोल्ड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह से शादी करवाने के खिलाफ थे परमीत सेठी के माता-पिता, सीक्रेट वेडिंग के बाद 4 सालों तक दुनिया से छिपाए रखी थी शादी

जयपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस का टॉपलेस फोटोशूट:ईशा गुप्ता का सिर्फ जींस पहने बोल्ड पोज देख एक यूजर बोला- फोटो किसने खींचा?, दूसरे ने पूछा- पास का घर किराए पर मिलेगा क्या

कई गरबा सॉन्ग बनते हैं, पर सब नहीं चलते:तापसी पन्नू के ‘घनी कूल छोरी’ को एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले, पर अब तक गरबा ग्राउंड में नहीं बजा गाना