मांडल न्यूज़ में समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करे 8875765554 E-Mail ID - Mandalnews2018@gmail.com

एयरपोर्ट से मुंबई तक कभी हाथ पकड़े तो कभी दीपिका को बचाते रहे रणवीर, सारा को मिला भाई और मां अमृता का साथ

ड्रग चैट वायरल हुई तो दीपिका पादुकोण पर एनसीबी ने शिकंजा कसा। उधर गोवा में उनकी शूटिंग रुकी। वहीं समन मिलने के बाद वे मुंबई के लिए रवाना हुईं। इस पूरे समय में रणवीर उनकी ढाल बने नजर आए। रणवीर कभी उनका हाथ पकड़े रहे तो कभी मीडिया से बचाते रहे। इस बीच यह खबर सामने आई कि रणवीर ने एनसीबी से अर्जी लगाई है कि वह पूछताछ के दौरान दीपिका के साथ रहना चाहते हैं,क्योंकि दीपिका को कभी-कभी घबराहट होती है। वहीं सारा अली खान भी जब मुंबई पहुंची तो उनके भाई इब्राहिम और मां अमृता सिंह भी साथ रहीं।

दीपिका पादुकोण को 26 सितंबर को एनसीबी दफ्तर पहुंचेंगी। दोनों रात को 9 बजे गोवा से मुंबई पहुंचे। सुरक्षा की वजह से दोनों को करीब 45 मिनट तक एयरपोर्ट पर रुकना पड़ा।दीपिका की मैनेजर करिश्मा प्रकाश के साथ ड्रग्स के बारे में पूछने की चैट वायरल हुई थी। हालांकि करिश्मा प्रकाश को उनकी बीमारी के चलते थोड़ी राहत मिली है। ​​​​​​​रकुल प्रीत को 25 सितंबर को पूछताछ के लिए बुलाया गया है।

सारा अली खान का नाम ड्रग पैडलर्स से पूछताछ के दौरान सामने आया है। जबकि इसके पहले यह खबरें सामने आईं थीं कि रिया से पूछताछ के दौरान इन सभी एक्टर्स का नाम सामने आया है। सारा जब मुंबई पहुंची तो अमृता सिंह और इब्राहिम अली खान भी उन्हें घेरे हुए थे। सारा से भी श्रद्धा कपूर और दीपिका पादुकोण के साथ 26 सितंबर को ही पूछताछ होगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ranveer kept saving Deepika from goa airport to Mumbai, Sara got company from brother and mother Amrita


source https://www.bhaskar.com/entertainment/bollywood/news/ranveer-kept-saving-deepika-from-goa-airport-to-mumbai-sara-got-company-from-brother-and-mother-amrita-127749589.html

Popular posts from this blog

60 के हुए परमीत सेठी:बोल्ड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह से शादी करवाने के खिलाफ थे परमीत सेठी के माता-पिता, सीक्रेट वेडिंग के बाद 4 सालों तक दुनिया से छिपाए रखी थी शादी

जयपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस का टॉपलेस फोटोशूट:ईशा गुप्ता का सिर्फ जींस पहने बोल्ड पोज देख एक यूजर बोला- फोटो किसने खींचा?, दूसरे ने पूछा- पास का घर किराए पर मिलेगा क्या

कई गरबा सॉन्ग बनते हैं, पर सब नहीं चलते:तापसी पन्नू के ‘घनी कूल छोरी’ को एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले, पर अब तक गरबा ग्राउंड में नहीं बजा गाना