मांडल न्यूज़ में समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करे 8875765554 E-Mail ID - Mandalnews2018@gmail.com

फिल्म एंड टेलिविजन इंस्टिट्यूट के नए प्रेसिडेंट और गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन बने शेखर कपूर

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद बॉलीवुड में नेपोटिज्म के मुद्दे को मुखरता से उठाने वाले शेखर कपूर को फिल्म एंड टेलिविजन इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया (एफटीआईआई), पुणे का नया प्रेसिडेंट और एफटीआईआई गवर्निंग काउंसिल का चेयरमैन नियुक्त किया गया है।

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने ट्विटर के जरिए इसकी जानकारी को सार्वजनिक करते हुए लिखा, "आपको बताते हुए हर्ष हो रहा है कि मशहूर अंतरराष्ट्रीय फिल्म पर्सनालिटी शेखर कपूर को एफटीआईआई सोसाइटी का अध्यक्ष बनाया गया है और उन्हें एफटीआईआई को गवर्निंग काउंसिल का नया चेयरमैन बनाया गया है।"

कपूर को मिल चुका है पद्मश्री सम्मान
74 वर्षीय शेखर कपूर देश के प्रसिद्ध फिल्मकारों में से एक हैं। भारत सरकार ने साल 2000 में उन्हें पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया था। शेखर कपूर ने मासूम, बैंडिट क्वीन, मिस्टर इंडिया, एलिजाबेथ और बैंडिट क्वीन जैसी शानदार फिल्में दी हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
74 वर्षीय शेखर कपूर देश के प्रसिद्ध फिल्मकारों में से एक हैं।


source https://www.bhaskar.com/local/maharashtra/news/shekhar-kapur-became-the-new-president-of-the-film-and-television-institute-and-chairman-of-the-governing-council-127764035.html

Popular posts from this blog

60 के हुए परमीत सेठी:बोल्ड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह से शादी करवाने के खिलाफ थे परमीत सेठी के माता-पिता, सीक्रेट वेडिंग के बाद 4 सालों तक दुनिया से छिपाए रखी थी शादी

जयपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस का टॉपलेस फोटोशूट:ईशा गुप्ता का सिर्फ जींस पहने बोल्ड पोज देख एक यूजर बोला- फोटो किसने खींचा?, दूसरे ने पूछा- पास का घर किराए पर मिलेगा क्या

कई गरबा सॉन्ग बनते हैं, पर सब नहीं चलते:तापसी पन्नू के ‘घनी कूल छोरी’ को एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले, पर अब तक गरबा ग्राउंड में नहीं बजा गाना