मांडल न्यूज़ में समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करे 8875765554 E-Mail ID - Mandalnews2018@gmail.com

जिस मंगेतर से जल्द होने वाली थी शादी, उसी के घर में 8 जून को मृत मिली थीं सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान

सुशांत सिंह राजपूत के बाद अब उनकी पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत की जांच भी सीबीआई कर रही है। 3 सितंबर को बंटी सजदेह को सीबीआई ने समन जारी कर मुंबई के डीआरडीओ गेस्टहाउस बुलाया है जहां उनसे सवाल किए जाएंगे।

8 जून को 28 साल की दिशा मुंबई में रहस्यमई हालत में मृत मिली थीं।

मौत से पहले दिशा बंटी की ही टैलेंट मैनेजमेंट कंपनी कॉर्नर-स्टोन में काम करती थीं। 8 जून को 28 साल की दिशा मुंबई में रहस्यमई हालत में मृत मिली थीं। इसके एक हफ्ते बाद 14 जून को सुशांत की मौत की खबर ने हड़कंप मचा दिया था।

ऐसे में सीबीआई यह जांचने में जुटी है कि क्या दोनों मौतों में कोई कनेक्शन है? इस बीच हम आपको बताते हैं दिशा से जुड़े कुछ फैक्ट्स...

  • दिशा पेशे से सेलिब्रिटी मैनेजर थीं।
  • उनका जन्म 26 मई 1992 को उडुपी, कर्नाटक में हुआ था।
  • दिशा की स्कूलिंग मुंबई के दादर पारसी यूथ असेंबली हाई स्कूल में हुई थी।
  • वहीं मुंबई के आर. डी. नेशनल कॉलेज और डब्ल्यू. ए.साइंस कॉलेज से उन्होंने मास मीडिया में अपना ग्रेजुएशन किया था।
  • ग्रेजुएशन पूरी करने के बाद दिशा ने विंकबॉल कंपनी के साथ बतौर फ्रीलांस रिपोर्टर काम शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने एक मीडिया हाउस में बतौर रिसर्चर काम किया।
एक्टर वरुण शर्मा के साथ दिशा।
  • इसके बाद दिशा ने टैलेंट मैनेजर के तौर पर मीडिया वांटेज, इमेजस्मिथस, CAA क्वान टैलेंट मैनेजमेंट एजेंसी में काम किया।
  • मौत से पहले तक वह बतौर सेलिब्रिटी मैनेजर कॉर्नर-स्टोन कंपनी से जुड़ी हुई थीं।
  • भारती सिंह, वरुण शर्मा, रिया चक्रवर्ती और सुशांत सिंह राजपूत दिशा के क्लाइंट थे।
मंगेतर रोहन राय के साथ दिशा। दोनों कोर्ट मैरिज करना चाहते थे।
  • दिशा की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उनकी टीवी एक्टर रोहन राय से इंगेजमेंट हो चुकी थी।
  • कोरोना लॉकडाउन के दौरान दिशा अपने मंगेतर के घर में शिफ्ट हो गई थीं। यहीं से 8 जून को उन्हें मृत पाया गया था।
  • दिशा 2020 के अंत तक शादी करने वाली थीं। उनके पिता सतीश सालियान ने बताया था कि वह शादी को लेकर बेहद उत्साहित थी। दिसंबर 2020 या जनवरी 2021 में दिशा का वेडिंग रिसेप्शन प्लान किया जा रहा था। दिशा-रोहन कोर्ट मैरिज करना चाहते थे।

संदिग्ध रही दिशा की मौत

दिशा की मौत की गुत्थी अब तक सुलझ नहीं पाई है। शुरुआत में कहा गया था कि उन्होंने 14वीं मंजिल पर स्थित अपने मंगेतर के घर से कूदकर आत्महत्या कर ली। कहा गया कि मौत से कुछ समय पहले उनके और मंगेतर के बीच झगड़ा हुआ था।

दिशा ने शराब पी रखी थी, नशे में उनका बैलेंस बिगड़ा और वह नीचे गिर गईं। लेकिन इसके बाद भी दिशा की मौत को लेकर कई थ्योरी सामने आईं। यहां तक कि मर्डर की भी आशंका से इनकार नहीं किया गया।

कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि सूरज पंचोली ने उनकी हत्या की क्योंकि वह उनके बच्चे की मां बनने वाली थीं। हालांकि, सूरज ने इन आरोपों को खारिज कर दिया था और कहा था कि वह दिशा से कभी नहीं मिले। यह तक नहीं जानते कि वह दिखती कैसी थीं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
दिशा के मंगेतर रोहन एक्टर हैं। वो वेबसीरीज 'बॉम्बर्स' में नजर आए थे।


source https://www.bhaskar.com/entertainment/bollywood/news/facts-about-sushant-singh-rajputs-ex-celebrity-manager-disha-salian-127681327.html

Popular posts from this blog

60 के हुए परमीत सेठी:बोल्ड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह से शादी करवाने के खिलाफ थे परमीत सेठी के माता-पिता, सीक्रेट वेडिंग के बाद 4 सालों तक दुनिया से छिपाए रखी थी शादी

जयपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस का टॉपलेस फोटोशूट:ईशा गुप्ता का सिर्फ जींस पहने बोल्ड पोज देख एक यूजर बोला- फोटो किसने खींचा?, दूसरे ने पूछा- पास का घर किराए पर मिलेगा क्या

कई गरबा सॉन्ग बनते हैं, पर सब नहीं चलते:तापसी पन्नू के ‘घनी कूल छोरी’ को एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले, पर अब तक गरबा ग्राउंड में नहीं बजा गाना