मांडल न्यूज़ में समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करे 8875765554 E-Mail ID - Mandalnews2018@gmail.com

प्रभास की फिल्म 'आदिपुरुष' का बड़ा अपडेट रिवील होगा गुरुवार को सुबह 7.11 बजे, उससे पहले खबर आई सैफ अली खान बनेंगे रावण

अगस्त में अनाउंस की गई प्रभास की फिल्म आदिपुरुष से जुड़ा एक बड़ा अपडेट गुरुवार को रिवील किया जाएगा। मेकर्स ने इसके लिए सुबह 7 बजकर 11 मिनट का टाइम फिक्स किया है। हालांकि इससे पहले खबरें आ रही हैं कि फिल्म में सैफ अली खान विलेन यानी रावण का रोल निभाने वाले हैं। प्रभास इस फिल्म में भगवान राम का रोल निभाते नजर आएंगे।

दुनिया का सबसे बुद्धिमान राक्षस

फिल्म के लीड रोल पोस्टर और टाइटल का अनाउंसमेंट खुद प्रभास ने इंस्टाग्राम पर भी किया था। टीजर पोस्टर को भी सुबह 7.11 बजे ही रिलीज किया गया था। नए अपडेट के बारे में प्रभास ने लिखा है- 7 हजार साल पहले दुनिया में सबसे ज्यादा बुद्धिमान राक्षस था। कल सुबह 7.11 बजे देखिए।

इसके पहले आई खबरों में यह बताया गया था कि किआरा आडवाणी फिल्म में फीमेल लीड होंगी। अब कहानी बुराई पर अच्छाई की जीत की है तो निश्चित तौर पर आदिपुरुष की सीता किआरा ही होंगी। फिल्म तमिल, मलयालम, कन्नड़ के अलावा कुछ फॉरेन लैंग्वेजेस में भी डब की जाएगी। जबकि इसे हिन्दी और तेलुगु में शूट किया जाएगा।

##

तान्हाजी वाले ओम करेंगे डायरेक्शन

ट्रेड एनालिस्ट सुमित कादेल ने ट्विटर पर इस बात का कन्फर्मेशन दिया है कि सैफ अली खान ही आदिपुरुष में रावण का रोल निभाने वाले हैं। इसी बारे में मेकर्स सुबह अनाउंसमेंट करने वाले हैं। आदिपुरुष का डायरेक्शन ओम राउत कर रहे हैं, ये वही ओम राउत हैं जिन्होंने 2020 की पहली तिमाही की बॉक्स ऑफिस ब्लॉक बस्टर तान्हाजी का डायरेक्शन किया था। प्रोडक्शन टी सीरीज, ओम राउत, प्रसाद सुतार और राजेश नायर मिलकर कर रहे हैं।

##

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Big announcement from AdiPurush; In Prabhas starrer film Saif Ali Khan will become world most intelligent Demon


source https://www.bhaskar.com/entertainment/bollywood/news/big-announcement-from-adipurush-in-prabhas-starrer-film-saif-ali-khan-will-become-world-most-intelligent-demon-127678311.html

Popular posts from this blog

60 के हुए परमीत सेठी:बोल्ड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह से शादी करवाने के खिलाफ थे परमीत सेठी के माता-पिता, सीक्रेट वेडिंग के बाद 4 सालों तक दुनिया से छिपाए रखी थी शादी

जयपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस का टॉपलेस फोटोशूट:ईशा गुप्ता का सिर्फ जींस पहने बोल्ड पोज देख एक यूजर बोला- फोटो किसने खींचा?, दूसरे ने पूछा- पास का घर किराए पर मिलेगा क्या

कई गरबा सॉन्ग बनते हैं, पर सब नहीं चलते:तापसी पन्नू के ‘घनी कूल छोरी’ को एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले, पर अब तक गरबा ग्राउंड में नहीं बजा गाना