मांडल न्यूज़ में समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करे 8875765554 E-Mail ID - Mandalnews2018@gmail.com

49 दिन से कोरोना से जूझ रहे सिंगर एसपी बालासुब्रण्यम की हालत नाजुक, हॉस्पिटल ने बुलेटिन जारी कर बताया- वे ईसीएमओ और लाइफ सपोर्ट पर हैं

5 अगस्त से कोरोना संक्रमण से जूझ सिंगर एसपी बालासुब्रमण्यम की हालत क्रिटिकल है। चेन्नई के जिस एमजीएम हॉस्पिटल में भर्ती हैं, उस हॉस्पिटल ने गुरुवार शाम को एसपी का हेल्थ बुलेटिन जारी कर यह जानकारी दी। हॉस्पिटल की असिस्टेंट डायरेक्टर डॉ. अनुराधा बसकरण ने कहा कि उन्हें ईसीएमओ सहित दूसरे लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया है।

दो दिन पहले बेटे ने कहा था तेजी से रिकवरी हो रही

एसपी के बेटे चरन एसपी ने दो दिन पहले ही यानि 22 सितंबर को पिता की सेहत के बारे में अपडेट दिया था कि वे तेजी से सेहतमंद हो रहे हैं। उनकी ईसीएमओ, वेंटिलेटर, फिजियो थैरेपी जारी है। उन्हें ओरली लिक्विड दिया जा रहा है। वे जल्दी से जल्दी हॉस्पिटल छोड़कर जाना चाहते हैं।

टीओआई की खबर के अनुसार एसपी का इलाज डॉ. वी सबानायगम कर रहे हैं। 13 अगस्त को उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया था। इसके बाद उन्हें प्लाज्मा थैरेपी दी गई। ब्लड क्लॉटिंग को रोकने रेमडेसिविर, स्टेरॉयड्स दी जा रही हैं। ऑक्सीजन का स्तर बनाए रखने उन्हें प्रोन पॉजीशन (पेट के बल) में रखा गया है। साथ ही वे एक्स्ट्रा कॉर्पोरीयल मेम्ब्रेन ऑक्सीजन सपोर्ट भी दिया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
condition of Singer SP Balasubrahmanyam Extremely Critical, hospital issued health bulletin


source https://www.bhaskar.com/entertainment/bollywood/news/condition-of-singer-sp-balasubrahmanyam-extremely-critical-hospital-issued-health-bulletin-127749454.html

Popular posts from this blog

60 के हुए परमीत सेठी:बोल्ड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह से शादी करवाने के खिलाफ थे परमीत सेठी के माता-पिता, सीक्रेट वेडिंग के बाद 4 सालों तक दुनिया से छिपाए रखी थी शादी

जयपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस का टॉपलेस फोटोशूट:ईशा गुप्ता का सिर्फ जींस पहने बोल्ड पोज देख एक यूजर बोला- फोटो किसने खींचा?, दूसरे ने पूछा- पास का घर किराए पर मिलेगा क्या

कई गरबा सॉन्ग बनते हैं, पर सब नहीं चलते:तापसी पन्नू के ‘घनी कूल छोरी’ को एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले, पर अब तक गरबा ग्राउंड में नहीं बजा गाना