मांडल न्यूज़ में समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करे 8875765554 E-Mail ID - Mandalnews2018@gmail.com

'इंदू की जवानी' फिल्म का पहला गाना 'हसीना पागल दीवानी' रिलीज, मीका सिंह के 22 साल पुराने गाने 'सावन में लग गई आग' के रीमिक्स में दिखा कियारा का जबरदस्त डांस

कियारा आडवाणी जल्द ही फिल्म इंदु की जवानी लेकर आ रही हैं। फिल्म में इंदु गुप्ता बनीं कियारा गाजियाबाद की एक मस्तमौला लड़की के किरदार में हैं। अब उनके किरदार की झलक देते हुए मेकर्स ने फिल्म का पहला गाना 'हसीना पागल दीवानी' रिलीज कर दिया है। ये गाना मीका सिंह के 22 साल पुराने ब्लॉकबस्टर गाने 'सावन में लग गई आग' का रीमिक्स है जिसमें कियारा का धमाकेदार डांस नजर आ रहा है।

गाना रिलीज होने की जानकारी खुद कियारा आडवाणी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से दी है। एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'ये है इंदु, हसीना पागल दीवानी। इंदु की जवानी। गाना रिलीज हो चुका है'। गाने के वीडियो में नीले रंग का लहंगा पहनी इंदु उर्फ कियारा के खूबसूरत और बोल्ड डांस मूव्स देखने मिल रहे हैं। एक्ट्रेस के साथ गाने में आदित्य सील भी नजर आ रहे हैं जो फिल्म में लीड किरदार में हैं।

रीमिक्स गाना देखकर भड़के सोशल मीडिया यूजर

बॉलीवुड में लगातार पुराने गानों को रीमिक्स करके परोसा जा रहा है। मसक्कली 2.0 के विवादों में आने के बाद से ही हर कोई रीमिक्स गानों पर नाराजगी जाहिर कर रहा है। इंदु की जवानी फिल्म के गाने का टाइटल भले ही हसीना पागल दीवानी हो लेकिन इसकी पूरी लिरिक्स मीका के पुराने गाने की है। इसपर एक ट्विटर यूजर ने लिखा, 'इस गाने का नाम हसीना पागल दीवानी क्यों रखा, सावन में लग गई आग 2.0 क्यों नहीं'। आगे लिखा, 'पहले गाने सिर्फ रीक्रिएट, रीमिक्स और 2.0 हो रहे थे अब सिर्फ नाम बदला जा रहा है'।

##

वहीं दूसरे शख्स ने लिखा, 'तो इंदु की जवानी का प्रमोशन शुरू हो चुका है एक आइकॉनिक गाने के भयानक रीक्रिएशन से'।

##

इस गाने को मीका सिंह और अनीस कौर ने आवाज दी है। लिरिक्स का क्रेडिट शब्बीर अहमद को दिया गया है हालांकि 22 साल पहले खुद मीका ने गाना लिखा था। कियारा आडवाणी, आदित्य सील और मल्लिका दुआ स्टारर फिल्म इंदु की जवानी को 5 जून को रिलीज किया जाना था लेकिन महामारी के चलते इसे पोस्टपोन किया गया है। फिलहाल रिलीज से जुड़ी कोई जानकारी मेकर्स की तरफ से सामने नहीं आई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
The first song of the film 'Haseena Pagal Deewani' released from 'Indu Ki Jawani', Kiara's tremendous dance in the remix of Mika Singh's 22 year old song 'Sawan Mein Lag Gayi Aag'


source https://www.bhaskar.com/entertainment/bollywood/news/the-first-song-of-the-film-haseena-pagal-deewani-released-from-indu-ki-jawani-kiaras-tremendous-dance-in-the-remix-of-mika-singhs-22-year-old-song-sawan-mein-lag-gayi-aag-127724365.html

Popular posts from this blog

60 के हुए परमीत सेठी:बोल्ड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह से शादी करवाने के खिलाफ थे परमीत सेठी के माता-पिता, सीक्रेट वेडिंग के बाद 4 सालों तक दुनिया से छिपाए रखी थी शादी

जयपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस का टॉपलेस फोटोशूट:ईशा गुप्ता का सिर्फ जींस पहने बोल्ड पोज देख एक यूजर बोला- फोटो किसने खींचा?, दूसरे ने पूछा- पास का घर किराए पर मिलेगा क्या

कई गरबा सॉन्ग बनते हैं, पर सब नहीं चलते:तापसी पन्नू के ‘घनी कूल छोरी’ को एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले, पर अब तक गरबा ग्राउंड में नहीं बजा गाना