मांडल न्यूज़ में समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करे 8875765554 E-Mail ID - Mandalnews2018@gmail.com

पबजी पर बैन के दो दिन बाद अक्षय कुमार ने फौजी गेम लाने का ऐलान किया; रेवेन्यू का 20% फौजियों के ट्रस्ट को जाएगा

चीन में बने पॉपुलर मोबाइल गेमिंग ऐप पबजी पर बैन के दो दिन बाद ही अक्षय कुमार ने FAU-G यानी फौजी गेम लॉन्च करने का ऐलान किया है। यह गेम खेलने वालों को देश के जवानों के बलिदान के बारे में भी जानकारी देगा। यह अक्षय कुमार का पहला गेमिंग वेंचर है।

केंद्र ने 2 सिंतबर को पबजी समेत 118 चाइनीज ऐप्स को बैन कर दिया था। सरकार ने कहा था कि इनसे भारत की सुरक्षा को खतरा है।

भारत के वीर ट्रस्ट को देंगे रेवेन्यू का हिस्सा

अक्षय ने इंस्टाग्राम पर लिखा है- पीएम मोदी के आत्मनिर्भर मूवमेंट को सपोर्ट करते हुए इस एक्शन गेम का प्रेजेंट करते हुए गर्व हो रहा है। निडर और एकता की मिसाल गार्ड्स - फौजी। एंटरटेनमेंट से इतर इस खेल में प्लेयर्स हमारे सैनिकों के सैक्रिफाइज को जान सकेंगे। इस मोबाइल गेम से मिलने वाले रेवेन्यू का 20 फीसदी हिस्सा भारत के वीर ट्रस्ट को डोनेट किया जाएगा।

पबजी भारत में 17.5 करोड़ लोगों ने डाउनलोड किया था

फौजी गेम के बारे में फिलहाल इतनी ही इन्फॉर्मेशन सामने आई है। यह गेम तब लॉन्च किया जा रहा है, जब पबजी पर बैन लगा दिया है। पबजी भारत में बेहद पॉपुलर था। इसे देश में करीब 17.5 करोड़ लोगों ने डाउनलोड किया था।

गलवान में भारत-चीन के सैनिकों की झड़प के बाद केंद्र ने 29 जून को 59 चीनी ऐप्स, 27 जुलाई को 47 ऐप और 2 सितंबर को 118 ऐप्स बैन किए हैं। हालांकि, पबजी का मोबाइल और डेस्कटॉप वर्जन अभी भी मौजूद है। लेकिन, अक्षय कुमार के अनाउंसमेंट के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने फौजी को लेकर पॉजिटिव कमेंट्स दिए हैं।


ट्विटर पर टॉप ट्रेंड कर रहा फौजी

अक्षय के इस गेम के बारे में शेयर करते ही यह ट्विटर पर टॉप ट्रेंड करने लगा। FAU-G यानी फौजी गेम को विशाल गोंदाल के इंडिया गेम्स और बैंगलुरु के एनकोर गेम्स ने मिलकर तैयार किया है। इंडिया ट्रेंडिंग में आते ही महज एक घंटे के अंदर इस पर करीब 20 हजार से ज्यादा ट्वीट्स किए जा चुके हैं।

बियर ग्रिल्स के साथ भी एक्शन करते नजर आएंगे अक्षय

बात अगर अक्षय के वर्क फ्रंट की करें तो हाल ही में वो अपनी फिल्म बेल बॉटम की शूटिंग के सिलसिले में ब्रिटेन गए थे। यह कोरोना के बाद शूटिंग की इजाजत मिलने पर शूट हो रहा बड़ा बॉलीवुड प्रोजेक्ट है। इसमें वाणी कपूर अक्षय कुमार के अपोजिट हैं। इसके अलावा अक्षय मैन वर्सेज वाइल्ड फेम बियर ग्रिल्स के साथ एक शो में नजर आएंगे। शो का नाम है इन टू द वाइल्ड।

अक्षय ने इस एपिसोड का प्रोमो भी शेयर किया था और कहा था कि बियर ग्रिल्स के लिए उनके मन में बेहद सम्मान है। ग्रिल्स भी अक्षय की सादगी और चुनौतियों के लिए उनके जुनून से काफी प्रभावित हुए थे। ग्रिल्स ने कहा था कि अक्षय के सामने चुनौती रखो तो उनकी आंखों में चमक आ जाती है और ऐसा उन्होंने बहुत कम सेलेब्रिटीज में देखा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Akshay Kumar announced aatm nirbhar multiplayer game FAU-G after government baned chinese mobile game PUBG


source https://www.bhaskar.com/entertainment/bollywood/news/akshay-kumar-announced-aatm-nirbhar-multiplayer-game-fau-g-after-government-ban-chinese-mobile-game-pubg-127684935.html

Popular posts from this blog

60 के हुए परमीत सेठी:बोल्ड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह से शादी करवाने के खिलाफ थे परमीत सेठी के माता-पिता, सीक्रेट वेडिंग के बाद 4 सालों तक दुनिया से छिपाए रखी थी शादी

जयपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस का टॉपलेस फोटोशूट:ईशा गुप्ता का सिर्फ जींस पहने बोल्ड पोज देख एक यूजर बोला- फोटो किसने खींचा?, दूसरे ने पूछा- पास का घर किराए पर मिलेगा क्या

कई गरबा सॉन्ग बनते हैं, पर सब नहीं चलते:तापसी पन्नू के ‘घनी कूल छोरी’ को एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले, पर अब तक गरबा ग्राउंड में नहीं बजा गाना