मांडल न्यूज़ में समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करे 8875765554 E-Mail ID - Mandalnews2018@gmail.com

समन भेजकर 1 अक्टूबर को मुंबई के वर्सोवा पुलिस स्टेशन में बुलाया गया, बिना आदेश के मुंबई छोड़ने से मना किया गया

मुंबई में रहने वाली साउथ की एक्ट्रेस द्वारा लगाए रेप के आरोप में फंसे निर्माता अनुराग कश्यप से मुंबई पुलिस एक अक्टूबर को पूछताछ करेगी। बुधवार को निर्माता के खिलाफ मुंबई के वर्सोवा पुलिस स्टेशन से समन जारी हुआ है। सूत्र यह भी बता रहे हैं कि समन में उन्हें पुलिस की बिना अनुमति के मुंबई नहीं छोड़ने को कहा गया है।

रेप के आरोपों को अनुराग कश्यप ने अपनी वकील के जरिए एक स्टेटमेंट जारी कर पूरी तरह से खारिज किया है और बेबुनियाद बताया है।

एक दिन पहले राज्यपाल से एक्ट्रेस ने की थी मुलाकात

इससे पहले एक्ट्रेस ने राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात कर अनुराग कश्यप से अपनी जान का खतरा बताया था। राजभवन से बाहर आकर एक्ट्रेस ने कहा था,'रेप का आरोपी सड़क पर खुलेआम घूम रहा है, इसलिए उन्हें सुरक्षा प्रदान की जाए।' राजभवन में एक्ट्रेस के साथ आरपीआई(अ) के प्रमुख रामदास आठवले और उनके पार्टी के कुछ कार्यकर्ता भी मौजूद थे। एक्ट्रेस ने कहा है कि अगर कश्यप को जल्द गिरफ्तार नहीं किया जाता तो वे भूख हड़ताल पर बैठ जाएंगी।

22 सितंबर को कश्यप पर दर्ज हुआ रेप का केस

22 सितंबर को दक्षिण भारतीय फिल्मों में काम कर चुकी एक्ट्रेस ने फिल्म डायरेक्टर-प्रोड्यूसर अनुराग कश्यप के खिलाफ मुंबई के विक्रोली पुलिस स्टेशन में रेप का मामला दर्ज करवाया है। एक्ट्रेस का आरोप है कि कश्यप ने 2013 में वर्सोवा में यारी रोड की एक लोकेशन पर रेप किया था। अनुराग के खिलाफ दुष्कर्म, गलत बर्ताव, गलत इरादे से रोकने और महिला का अपमान करने की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

स्वरा भास्कर ने आठवले पर साधा निशाना

इस मामले को लेकर अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले पर निशाना साधा है। स्वरा भास्कर ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक तस्वीर शेयर की है। जिसमें पायल घोष केंद्रीय मंत्री राठदास आठवले, वकील नितिन सतपुते और महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के साथ नजर अजर आ रही हैं। इस तस्वीर के साथ स्वरा भास्कर ने लिखा, 'अच्छा होता अगर मंत्री आठवले जी यह समर्थन हाथरस सामूहिक बलात्कार की पीड़िता जिनका निधन हुआ- उसे और उसके परिवार को भी देते।'



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
निर्माता-निर्देशक अनुराग कश्यप ने उनपर लगे आरोपों को गलत करार दिया है।


source https://www.bhaskar.com/local/maharashtra/news/payal-ghosh-rape-case-mumbai-police-summon-anurag-kashyap-heres-latest-news-updates-127766893.html

Popular posts from this blog

60 के हुए परमीत सेठी:बोल्ड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह से शादी करवाने के खिलाफ थे परमीत सेठी के माता-पिता, सीक्रेट वेडिंग के बाद 4 सालों तक दुनिया से छिपाए रखी थी शादी

जयपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस का टॉपलेस फोटोशूट:ईशा गुप्ता का सिर्फ जींस पहने बोल्ड पोज देख एक यूजर बोला- फोटो किसने खींचा?, दूसरे ने पूछा- पास का घर किराए पर मिलेगा क्या

कई गरबा सॉन्ग बनते हैं, पर सब नहीं चलते:तापसी पन्नू के ‘घनी कूल छोरी’ को एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले, पर अब तक गरबा ग्राउंड में नहीं बजा गाना