मांडल न्यूज़ में समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करे 8875765554 E-Mail ID - Mandalnews2018@gmail.com

आज रिया चक्रवर्ती के सीए को दूसरी बार पूछताछ के लिए बुलाया गया, फाइनेंस, इनकम और खर्चों के बारे में जानकारी ली जाएगी

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) सोमवार को रिया चक्रवर्ती के सीए रितेश शाह से पूछताछ करेगा। रितेश से इससे पहले 7 अगस्त को भी रिया के सामने बैठाकर पूछताछ की गई थी। ईडी टीम ने रितेश से कुछ दस्तावेज भी मांगे हैं, जो वह आज पेश कर सकते हैं। रितेश से रिया चक्रवर्ती के फाइनेंस, इनकम और खर्चों के बारे में पूछा जाएगा।

अब तक इन लोगों से ईडी ने पूछताछ की है
ईडी इस मामले में मनी लॉन्ड्रिंग एंगल से जांच कर रही है। इसमें रिया चक्रवर्ती, उनके पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती, उनके भाई शोविक चक्रवर्ती, रूममेट सिद्धार्थ पिठानी, उनकी मैनेजर श्रुति मोदी, सेम्युल मिरांडा समेत 10 से ज्यादा लोगों से पूछताछ कर चुकी है। इसमें सुशांत के घर पर काम करने वाले कुछ लोग भी शामिल हैं। इसके अलावा सुशांत की बहन मीतू सिंह का बयान भी इसमें दर्ज किया गया है।

सीबीआई भी मामले की जांच कर रही है
सुशांत के पिता केके सिंह ने रिया पर उनके बेटे के अकाउंट से 15 करोड़ हड़पने और आत्महत्या के लिए उकसाने का केस पटना में दर्ज करवाया था। अब ईडी इसी संबंध में
आर्थिक पहलुओं की जांच कर रही है। इसके अलावा सीबीआई भी सुशांत केस की जांच कर रही है। टीम कई लोगों से पूछताछ भी कर चुकी है। लेकिन अभी तक सीबीआई की तरफ से कोई भी बयान सामने नहीं आया है।

पंखे से लटका मिला था सुशांत का शव
सुशांत (34) का शव 14 जून को मुंबई के बांद्रा में उनके फ्लैट की छत से लटका मिला था। इसके बाद से मुंबई पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और अब तक कम से कम 56 व्यक्तियों के बयान दर्ज कर चुकी है। इस मामले में सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया पर काफी सवाल उठ रहे हैं।

सुशांत केस में ये खबरें भी पढ़ सकते हैं:-

1. सुशांत केस के नए वीडियो में दावा:एक्टर की बॉडी के पास काले बैग के साथ दिखा एक व्यक्ति, मिस्ट्री गर्ल से भी मिला और फिर उसके हाथ से बैग गायब हो गया

2. भाजपा नेता नारायण राणे का फिर निशाना:सुशांत केस की जांच में शिवसेना नेता संजय राउत डाल रहे रुकावट, कहा- एक्टर और दिशा सालियान केस जुड़े हुए हैं​​​​​​​

3. सुशांत सुसाइड केस:गृह मंत्री अनिल देशमुख ने कहा- राज्य सरकार सुप्रीम कोर्ट के फैसले के हिसाब से काम करेगी​​​​​​​



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने रिया पर उनके बेटे के अकाउंट से 15 करोड़ हड़पने का आरोप लगाया है। इसी मामले की ईडी जांच कर रहा है।


source https://www.bhaskar.com/local/maharashtra/news/eds-inquiry-in-sushant-case-today-ria-chakrabortys-ca-was-summoned-for-the-second-time-to-be-questioned-about-finance-income-and-expenses-127623233.html

Popular posts from this blog

60 के हुए परमीत सेठी:बोल्ड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह से शादी करवाने के खिलाफ थे परमीत सेठी के माता-पिता, सीक्रेट वेडिंग के बाद 4 सालों तक दुनिया से छिपाए रखी थी शादी

जयपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस का टॉपलेस फोटोशूट:ईशा गुप्ता का सिर्फ जींस पहने बोल्ड पोज देख एक यूजर बोला- फोटो किसने खींचा?, दूसरे ने पूछा- पास का घर किराए पर मिलेगा क्या

कई गरबा सॉन्ग बनते हैं, पर सब नहीं चलते:तापसी पन्नू के ‘घनी कूल छोरी’ को एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले, पर अब तक गरबा ग्राउंड में नहीं बजा गाना