मांडल न्यूज़ में समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करे 8875765554 E-Mail ID - Mandalnews2018@gmail.com

जिम पार्टनर का दावा- शाहरुख ने धोखे में रखकर अवॉर्ड शो में बुलाया था और अपमानित किया था, सलमान-करण ने भी उन्हें बर्बाद करने के लिए साजिश रची

सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में लगातार नए-नए दावे किए जा रहे हैं। अब खुद को उनका जिम पार्टनर बताने वाले सुनील शुक्ला ने उनसे जुड़ी कुछ नई बातें बताई हैं। शुक्ला का कहना है कि सुशांत को इंडस्ट्री में लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। अपने आरोपों को लेकर उन्होंने बांद्रा पुलिस स्टेशन में शिकायत भी दर्ज कराई है, साथ ही इस केस को सीबीआई को सौंपने की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में आवेदन भी दायर किया है।

सुनील शुक्ला का कहना है कि सुशांत के फिल्मी करियर को खत्म करने के लिए कुछ लोगों द्वारा लगातार कोशिशें की जा रही थी। उन्होंने बताया कि किस तरह एक अवॉर्ड शो में शाहरुख ने उन्हें धोखे में रखकर बुलाया था और फिर उनका अपमान किया था। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि सलमान और करन ने मिलकर उनका करियर बर्बाद करने के लिए साजिश रची थी।

सुशांत के जिम पार्टनर रहे हैं सुनील

सुनील के मुताबिक वे जिम में सुशांत के पार्टनर थे, और सुशांत उनसे अक्सर दिल की बातें शेयर किया करते थे। सुनील ने बताया कि आईफा अवॉर्ड्स के दौरान जब शाहरुख ने सुशांत को स्टेज पर बुलाकर उनका अपमान किया था। इस बात से वे बेहद आहत थे। क्योंकि शाहरुख ने उन्हें कुछ और कहकर बुलाया था।

शाहरुख ने अंधेरे में रखकर बुलाया था

सुनील ने दावा करते हुए कहा, 'आईफा अवॉर्ड्स में सुशांत जब शाहरुख और शाहिद के साथ स्टेज शेयर करने वाले थे तो शो से पहले शाहरुख ने उनसे बात की थी और उनसे कहा था कि वो स्टेज पर उनसे फिल्म 'काय पो चे' के बारे में बात करेंगे। शाहरुख ने उन्हें एक सिग्नेचर स्टेप प्रैक्टिस करके आना इतना ही कहा था। इस बुलावे के मिलने के बाद सुशांत बहुत खुश थे, कि उन्हें शाहरुख के साथ स्टेज शेयर करने के मिलेगा।'

शाहरुख के बर्ताव से आहत हुए थे सुशांत

सुनील ने आगे कहा, 'इतना ही नहीं शाहरुख ने उनसे ये भी कहा था कि वे उनसे उनके करियर और स्ट्रगल की बात करेंगे। लेकिन स्टेज पर पहुंचते ही उन्होंने उनकी बेइज्जती करना शुरू कर दिया। सुनील के मुताबिक शाहरुख के इस बर्ताव से सुशांत बहुत आहत हुए थे और उन्होंने जिम में आकर कहा था कि भाई मैं वहां गया, मेरे साथ बहुत गलत हो गया, उन्होंने मेरी बेइज्जती कर दी।'

सलमान और करन ने की साजिश

सलमान पर आरोप लगाते हुए सुनील ने कहा, 'करन जौहर ने सलमान के साथ मिलकर साजिश रची कि सुशांत को कोई फिल्म ना मिल सके। उन्होंने बताया कि करन ने सुशांत और जैकलीन को फिल्म 'ड्राइव' के लिए साइन किया था। लेकिन इस फिल्म के बीच में जैकलीन को रेस-3 में काम करने का मौका मिला। करन ने सुशांत को तो कोई और फिल्म साइन नहीं करने दी लेकिन जैकलीन को सलमान की फिल्म में काम करने दिया, जिससे ड्राइव की शूटिंग में देर हो और सुशांत का वक्त बर्बाद हो।'

ये सारे दावे खुद को सुशांत का जिम पार्टनर बताने वाले सुनील शुक्ला ने किए हैं। उनके मुताबिक ये सारी बातें सुशांत ने ही उन्हें बताई थीं। सुनील ने इस मामले की जांच सीबीआई को सौंपने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका भी लगाई है। उनके मुताबिक अपने सभी आरोपों को सिद्ध करने के लिए उन्होंने कोर्ट के सामने सबूत भी रखे हैं।

कंगना ने भी सुनील शुक्ला के आरोपों को लेकर ट्वीट किया

##

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Sushant Singh Rajput's gym partner claims Sushant Singh Rajput was upset with Shah rukh behaviour in IIFA


source https://www.bhaskar.com/entertainment/bollywood/news/sushant-singh-rajputs-gym-partner-claims-sushant-singh-rajput-was-upset-with-shah-rukh-behaviour-in-iifa-127626623.html

Popular posts from this blog

60 के हुए परमीत सेठी:बोल्ड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह से शादी करवाने के खिलाफ थे परमीत सेठी के माता-पिता, सीक्रेट वेडिंग के बाद 4 सालों तक दुनिया से छिपाए रखी थी शादी

जयपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस का टॉपलेस फोटोशूट:ईशा गुप्ता का सिर्फ जींस पहने बोल्ड पोज देख एक यूजर बोला- फोटो किसने खींचा?, दूसरे ने पूछा- पास का घर किराए पर मिलेगा क्या

कई गरबा सॉन्ग बनते हैं, पर सब नहीं चलते:तापसी पन्नू के ‘घनी कूल छोरी’ को एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले, पर अब तक गरबा ग्राउंड में नहीं बजा गाना