मांडल न्यूज़ में समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करे 8875765554 E-Mail ID - Mandalnews2018@gmail.com

जब छोटे भाई असलम खान की फोटो वायरल हुई तो लोग उन्हें दिलीप कुमार समझ बैठे थे, ट्रेजेडी किंग को देनी पड़ी थी सफाई

दिलीप कुमार के छोटे भाई असलम खान का इंतकाल हो गया है। वे कोविड-19 से जूझ रहे थे। दिग्गज अभिनेता के एक अन्य भाई एहसान खान भी कोरोना वायरस से लड़ रहे हैं और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो वे लीलावती हॉस्पिटल में वेंटिलेटर पर हैं। असलम खान पिछले साल दिसंबर में चर्चा में रहे थे, जब उनकी एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी और लोग उन्हें दिलीप कुमार समझ बैठे थे।

दिलीप कुमार के सम्मान की थी फोटो

दरअसल, दिलीप कुमार को वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड, लंदन द्वारा सम्मानित किया गया था। लेकिन खुद दिलीप साहब यह सम्मान रिसीव करने नहीं जा पाए थे। इसलिए उनके परिवार से पत्नी सायरा बानो, भाई असलम खान और बहनें सईदा खान और फरीदा खान ने जाकर सम्मान स्वीकार किया था। फोटो में असलम खान हाथ में सर्टिफिकेट थामे चेयर पर बैठे नजर आए थे और बाकी फैमिली मेंबर्स उनके इर्द-गिर्द खड़े थे।

लोगों ने कहा था- दिलीप साहब पहचान में नहीं आ रहे

जब फोटो वायरल हुई तो सोशल मीडिया यूजर्स ने असलम खान को दिलीप कुमार समझ लिया था। एक यूजर ने लिखा था, "क्या ये दिलीप कुमार है? इंटरनेट पर नई फोटो वायरल हो रही है। इंडस्ट्री पर राज करने वाले ट्रेजेडी किंग 97 साल के हो गए हैं और अब पहचान में नहीं आ रहे। बगल में उनकी चार्मिंग वाइफ सायरा और उनके हाथ में जो तख्ती नजर आ रही है, उस पर उनका नाम लिखा हुआ है।"

दिलीप कुमार को देनी पड़ी थी सफाई

जब सोशल मीडिया यूजर्स ने लगातार कमेंट किए तो दिलीप कुमार की ओर सफाई आई। उनके ट्विटर अकाउंट मैनेजर ने ट्वीट किया, जिसमें लिखा था, "जो इंसान तख्ती पकड़े हुए हैं, वे दिलीप साहब के छोटे भाई असलम खान है। इस फोटो में दिलीप कुमार नहीं हैं।"

##

दिलीप कुमार की ये खबर भी पढ़ सकते हैं...

अभिनेता दिलीप कुमार के भाइयों को कोरोना:सबसे छोटे भाई असलम खान का लीलावती हॉस्पिटल में निधन, दूसरे भाई एहसान खान की हालत भी बनी गंभीर



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
यही फोटो वायरल हुई थी, जो तब की है जब दिलीप कुमार को वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड, लंदन द्वारा सम्मानित किया गया था और उनका सर्टिफिकेट असलम खान ने रिसीव किया था।


source https://www.bhaskar.com/entertainment/bollywood/news/when-social-media-users-consider-brother-aslam-khan-as-dilip-kumar-127637028.html

Popular posts from this blog

60 के हुए परमीत सेठी:बोल्ड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह से शादी करवाने के खिलाफ थे परमीत सेठी के माता-पिता, सीक्रेट वेडिंग के बाद 4 सालों तक दुनिया से छिपाए रखी थी शादी

जयपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस का टॉपलेस फोटोशूट:ईशा गुप्ता का सिर्फ जींस पहने बोल्ड पोज देख एक यूजर बोला- फोटो किसने खींचा?, दूसरे ने पूछा- पास का घर किराए पर मिलेगा क्या

कई गरबा सॉन्ग बनते हैं, पर सब नहीं चलते:तापसी पन्नू के ‘घनी कूल छोरी’ को एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले, पर अब तक गरबा ग्राउंड में नहीं बजा गाना