मांडल न्यूज़ में समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करे 8875765554 E-Mail ID - Mandalnews2018@gmail.com

भाई सोहेल खान के घर गणेश विसर्जन में पहुंचे सलमान, यूलिया, जैकलीन और डेजी शाह भी आईं नजर

गणेशोत्सव पूरे मुंबई में धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी बीच खान फैमिली ने गणेश विसर्जन का आयोजन किया। यह आयोजन सोहेल खान के घर पर हुआ, जहां डेढ़ दिन के गणेशजी की स्थापना की गई थी। इस विसर्जन में सलमान खान, यूलिया वंतूर, डेजी शाह, जैकलीन फर्नांडीज भी पहुंची।

ढोल की थाप पर थिरके सलमान

सलमान भांजे आहिल के साथ मस्ती भरे मूड में नजर आए। वे उन्हें गोद में उठाकर नाचते दिखे। इस दौरा बहन अर्पिता ने सोहेल के घर पर स्थापित किए गए गणेश जी का विसर्जन किया। गणेश विसर्जन सोहेल और आयुष शर्मा के घरों में स्थापित प्रतिमाओं का किया गया। जिसमें खान फैमिली से हेलन, अलवीरा, अतुल अग्निहोत्री, सलमा भी नजर आईं।

##
अर्पिता ने अपने घर में स्थापित प्रतिमा का विसर्जन किया।

​​​​​​आयुष के घर हुई थी आरती

गणेश चतुर्थी यानी स्थापना वाले दिन आयुष शर्मा के घर हुई आरती में भी सलमान अपने परिवार के साथ पहुंचे थे। जहां अरबाज, अतुल, अलवीरा भी मौजूद थे। इस बीच सलमान ने भांजे आहिल के साथ गणेश जी की आरती की थी। सलमान खान के भाईयों और बहनों के घर हर साल गणेशोत्सव धूम-धाम से मनाया जाता है। रविवार रात हुए विसर्जन में भी परिवार मौजूद रहा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Salman Khan with his rumoured girlfriend Iulia Vantur and other family members were spotted Sohail Khan’s residence on Sunday evening for ganesh visarjan


source https://www.bhaskar.com/entertainment/bollywood/news/salman-khan-with-his-rumoured-girlfriend-iulia-vantur-and-other-family-members-were-spotted-sohail-khans-residence-on-sunday-evening-for-ganesh-visarjan-127644265.html

Popular posts from this blog

60 के हुए परमीत सेठी:बोल्ड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह से शादी करवाने के खिलाफ थे परमीत सेठी के माता-पिता, सीक्रेट वेडिंग के बाद 4 सालों तक दुनिया से छिपाए रखी थी शादी

जयपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस का टॉपलेस फोटोशूट:ईशा गुप्ता का सिर्फ जींस पहने बोल्ड पोज देख एक यूजर बोला- फोटो किसने खींचा?, दूसरे ने पूछा- पास का घर किराए पर मिलेगा क्या

कई गरबा सॉन्ग बनते हैं, पर सब नहीं चलते:तापसी पन्नू के ‘घनी कूल छोरी’ को एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले, पर अब तक गरबा ग्राउंड में नहीं बजा गाना