मांडल न्यूज़ में समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करे 8875765554 E-Mail ID - Mandalnews2018@gmail.com

गृहमंत्री अनिल देशमुख ने कहा-राज्य सरकार सुप्रीम कोर्ट के फैसले के हिसाब से काम करेगी

महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने शनिवार को कहा कि महाराष्ट्र सरकार सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार काम करेगी। गृहमंत्री शनिवार को गोंदिया जिले के दौरे पर थे। इसी दौरान उन्होंने यह बातें कहीं है।

उन्होंने कहा, "सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में सुप्रीम कोर्ट में सभी पक्षों द्वारा हलफनामे प्रस्तुत किए गए हैं। सुप्रीम कोर्ट इस मामले में अगले सप्ताह अपना फैसला देगा और फिर हम उसी के अनुसार काम करेंगे।"

सीबीआई ने दर्ज किया है केस

बता दें कि केंद्रीय जांच ब्यूरो ने पटना से मामले में जांच को स्थानांतरित करने के लिए बिहार सरकार की सिफारिश को स्वीकार करने के बाद अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती और अन्य के खिलाफ सुशांत की मौत के संबंध में एक एफआईआर दर्ज की है।

पटना में सुशांत राजपूत के पिता केके सिंह ने आत्महत्या और धोखाधड़ी से संबंधित धारा के तहत एक शिकायत दर्ज करवाई थी। अभिनेता को 14 जून को उनके मुंबई स्थित आवास पर मृत पाया गया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
गृहमंत्री इससे पहले सीबीआई जांच की मांग का विरोध करते रहे हैं-फाइल फोटो।


source https://www.bhaskar.com/local/maharashtra/news/sushants-death-case-home-minister-anil-deshmukh-said-the-state-government-will-work-according-to-the-decision-of-the-supreme-court-127620213.html

Popular posts from this blog

60 के हुए परमीत सेठी:बोल्ड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह से शादी करवाने के खिलाफ थे परमीत सेठी के माता-पिता, सीक्रेट वेडिंग के बाद 4 सालों तक दुनिया से छिपाए रखी थी शादी

जयपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस का टॉपलेस फोटोशूट:ईशा गुप्ता का सिर्फ जींस पहने बोल्ड पोज देख एक यूजर बोला- फोटो किसने खींचा?, दूसरे ने पूछा- पास का घर किराए पर मिलेगा क्या

कई गरबा सॉन्ग बनते हैं, पर सब नहीं चलते:तापसी पन्नू के ‘घनी कूल छोरी’ को एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले, पर अब तक गरबा ग्राउंड में नहीं बजा गाना