एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे ने कहा- खुद भर रही थी फ्लैट की ईएमआई, सुशांत के खाते से ईएमआई जाने की बात गलत
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के हवाले से हर दिन नए खुलासे सामने आ रहे हैं। ताजा मामले में दावा किया जा रहा है कि सुशांत सिंह राजपूत अपनी एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे के एक फ्लैट की ईएमआई भर रहे थे। मुंबई के मलाड में स्थित इस फ्लैट की वर्तमान में कीमत करीब 4.5 करोड़ रुपए है। अंकिता ने दावा किया है कि उन्होंने यह फ्लैट अपने पैसों से 1.35 करोड़ रुपए में खरीदा है।
मीडिया में आ रही इन खबरों का खुद अभिनेत्री अंकिता लोखंडे ने खंडन किया और अपने कुछ दस्तावेज ट्विटर पर शेयर किए हैं। सुशांत और अंकिता लगभग 6 साल तक एक दूसरे के साथ थे। दोनों इसी घर में लिव इन रिलेशनशिप में भी रहते थे।
अंकिता में दस्तावेज के साथ पेश की सफाई
अंकिता ने फ्लैट के कागज और अपने अकाउंट से हर महीने कटने वाली किश्त का ब्यौरा दिया। अंकिता के मुताबिक, इस फ्लैट की किश्त वो खुद भर रही हैं। और इस फ्लैट की कीमत 1.35 करोड़ रुपए है।
अंकिता ने ट्वीट करते हुए कहा- ‘यहां मैं सभी अटकलों को विराम देती हूं। मैं इससे ज्यादा पारदर्शी नहीं हो सकती। यहां मैं अपने फ्लैट के रजिस्ट्रेशन और एक जनवरी 2019 से एक मार्च 2020 तक अपने बैंक खातों का पूरी डिटेल दिखा रही हूं। मेरे अकाउंट से महीनेवार सभी ईएमआई के पैसे कटे हैं। मैं इससे ज्यादा कुछ नहीं कह सकती। सुशांत को न्याय मिले।’
अंकिता लोखंडे का ट्वीट ...
सुशांत का परिवार अंकिता के साथ खड़ा नजर आया
अंकिता के इस खुलासे पर सुशांत का परिवार भी उनके साथ खड़ा नजर आ रहा है। अमेरिका में रहने वाली बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने अंकिता का सपोर्ट किया है। श्वेता ने लिखा है- आप एक आत्मनिर्भर महिला हो और मुझे तुम पर गर्व है लड़की। इस पर अंकिता ने लिखा है- शुक्रिया दी, लव यू।
4 साल से सुशांत के टच में नहीं होने का दावा किया था
अंकिता लोखंडे और सुशांत धारावाहिक पवित्र रिश्ता के सेट पर मिले थे। इस दौरान दोनों एक दूसरे के करीब आ गए थे। लेकिन इस रिश्ते के 6 साल बाद दोनों 2016 में अलग हो गए। अंकिता ने एक टीवी इंटरव्यू में कहा था कि सुशांत से वे 2016 के बाद से टच में नहीं थी। उनके पास अभिनेता का नंबर भी नहीं था। अंकिता ने यह भी बताया कि उन्हें नहीं पता कि सुशांत की लाइफ में रिया कब आईं, लेकिन दोनों एक साल से साथ थे और इसी दौरान सुशांत अपने परिवार के साथ नहीं था। उन्होंने कहा था- ‘सुशांत अपनी लाइफ में खुश था और मैं अपनी लाइफ में।’
सुशांत सुसाइड से जुड़ीं ये खबरें भी आप पढ़ सकते हैं:-
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/maharashtra/news/former-girlfriend-ankita-lokhande-said-the-emi-of-the-flat-itself-was-being-filled-it-is-baseless-to-go-emi-from-sushants-account-127619835.html