मांडल न्यूज़ में समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करे 8875765554 E-Mail ID - Mandalnews2018@gmail.com

खुद का नाम घसीटे जाने से नाराज हुए सूरज पंचोली, मुंबई के वर्सोवा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत के मामले में खुद का नाम घसीटे जाने से नाराज अभिनेता सूरज पंचोली ने मुंबई के वर्सोवा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई है। सूरज चाहते हैं कि उनका मानसिक शोषण करने वालों पर जल्द से जल्द कार्रवाई की जाए।

7 पन्नों की शिकायत में सूरज ने आरोप लगाया है कि वे दिशा सालियान को नहीं जानते थे और न ही उनकी कभी उनसे मुलाकात हुई है। उनकी मौत के साथ नाम जोड़कर मीडिया और सोशल मीडिया पर मनगढंत और फर्जी खबरें चलाई जा रही हैं। अपनी शिकायत में सूरज ने कुछ बड़े मीडिया हाउस और यूट्यूब चैनलों के नाम भी लिखे हैं। फिलहाल वर्सोवा पुलिस इस मामले में जांच कर रही है और अगर इसमें सच्चाई मिलती है तो एफआईआर दर्ज कर पूछताछ शुरू कर सकती है।

इसी फोटो को आधार बनाकर सूरज पंचोली पर निशाना साधा जा रहा था। फोटो में सूरज के साथ उनकी दोस्त अनुश्री गौर है।

वायरल फोटो को आधार बनाकर सूरज का संबंध जोड़ा जा रहा था
कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हुई थी, जिसमें सूरज पंचोली के साथ दिशा सालियान के होने का दावा किया जा रहा था। हालांकि, इस फोटो पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सूरज ने मीडिया और सोशल मीडिया पर जमकर अपना गुस्सा निकाला है। उन्होंने कहा सूरज ने एक बार फिर से यह बात कही है कि वह दिशा से कभी मिले ही नहीं। जो फोटो में दिख रही है वह उनकी दोस्त अनुश्री गौर है जो अब भारत में नहीं रहती हैं।

बिना कपड़े के बॉडी मिलने की खबरों को मुंबई पुलिस ने किया खारिज
इससे पहले मुंबई पुलिस ने उन खबरों को खारिज कर दिया, जिसमें कहा जा रहा था कि दिवंगत बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मैनेजर रह चुकीं दिशा सालियान का पार्थिव शरीर बिना कपड़ों के मिला था। मुंबई के पुलिस उपायुक्त विशाल ठाकुर ने कहा, 'दिशा सालियान की बॉडी पर कपड़े न होने की खबरें झूठी हैं।' उन्होंने कहा कि घटना के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव का 'पंचनामा' किया। उस समय दिशा के माता-पिता भी मौके पर थे।

8 जून को हुई थी दिशा की मौत

दिशा सालियान की मौत 8 जून को मुंबई के मलाड इलाके में स्थित एक बिल्डिंग की 14वीं मंजिल से गिरकर हुई थी। उनके पास कोई सुसाइड लेटर बरामद नहीं हुआ था, जिसके बाद पुलिस ने इसे आत्महत्या बताया था। वहीं इसके ठीक हफ्तेभर बाद यानी 14 जून को सुशांत की मौत भी हो गई थी। जिसके बाद से ही लोग इन दोनों की मौत के बीच कनेक्शन होने का आशंका जाहिर कर रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सूरज पंचोली का नाम इससे पहले अभिनेत्री जिया खान की मौत के मामले में भी सामने आ चुका है-फाइल फोटो।


source https://www.bhaskar.com/local/maharashtra/news/suraj-pancholi-angry-at-dragging-his-name-lodged-complaint-at-versova-police-station-in-mumbai-127607359.html

Popular posts from this blog

60 के हुए परमीत सेठी:बोल्ड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह से शादी करवाने के खिलाफ थे परमीत सेठी के माता-पिता, सीक्रेट वेडिंग के बाद 4 सालों तक दुनिया से छिपाए रखी थी शादी

जयपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस का टॉपलेस फोटोशूट:ईशा गुप्ता का सिर्फ जींस पहने बोल्ड पोज देख एक यूजर बोला- फोटो किसने खींचा?, दूसरे ने पूछा- पास का घर किराए पर मिलेगा क्या

कई गरबा सॉन्ग बनते हैं, पर सब नहीं चलते:तापसी पन्नू के ‘घनी कूल छोरी’ को एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले, पर अब तक गरबा ग्राउंड में नहीं बजा गाना