मांडल न्यूज़ में समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करे 8875765554 E-Mail ID - Mandalnews2018@gmail.com

दीपिका से असिन तक कई एक्ट्रेसेस के साथ रहे कैप्टन कूल के अफेयर के चर्चे, सबसे खास दोस्तों में से एक हैं जॉन अब्राहम

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और कैप्टन कूल के नाम से फेमस महेंद्र सिंह धोनी ने शनिवार शाम को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया। इस बारे में उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए जानकारी दी, जिसमें कि उन्होंने 'मैं पल दो पल का शायर हूं' गाने के साथ अपने यादगार क्रिकेटिंग मोमेंट्स दिखाए। धोनी का बॉलीवुड से गहरा नाता रहा है। साक्षी के साथ शादी से पहले उनका नाम कई एक्ट्रेसेस से जुड़ा था, तो वहीं जॉन अब्राहम आज भी उनके सबसे अच्छे दोस्तों में से एक हैं।

धोनी का नाम साल 2007 और 2008 के दौरान एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के साथ जुड़ा था। उस वक्त माही टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद बहुत बड़े स्टार बन चुके थे, और दीपिका बॉलीवुड की नई सेंसेशन थीं। शुरुआती मुलाकातों के बाद दोनों को कई जगहों पर साथ देखा जाने लगा, धोनी के बुलावे पर दीपिका धोनी को चीयर करने के लिए एक मैच को देखने भी गई थीं। धोनी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दीपिका को अपना क्रश भी बताया था। दोनों ने एकबार साथ में रैंपवॉक भी की थी। हालांकि कुछ वक्त बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया।

रायलक्ष्मी के साथ जुड़ा नाम

इसके बाद साल 2009 में धोनी का नाम साउथ एक्ट्रेस रायलक्ष्मी के साथ जुड़ा। एक्ट्रेस ने खुद इस बात को स्वीकार किया था, हालांकि ये रिलेशनशिप भी ज्यादा नहीं चल सकी। धोनी ने इस बारे में कभी कुछ नहीं कहा।

असिन के साथ भी जुड़ा नाम

इसके सालभर बाद धोनी का नाम एक अन्य एक्ट्रेस और फिल्म गजनी फेम असिन के साथ जुड़ा। उस वक्त ये दोनों एक ही क्लोदिंग ब्रांड के लिए मॉडलिंग कर रहे थे। साल 2010 में IPL सेमीफाइनल से पहले धोनी को एक्ट्रेस के लोखंडवाला स्थित घर पर भी देखा गया था। जिसके बाद धोनी को वहां देखने के लिए भीड़ भी जमा हो गई थी।

जॉन अब्राहम से है पक्की दोस्ती

बॉलीवुड में जॉन अब्राहम माही के सबसे अच्छे दोस्त हैं। धोनी ने एक बार खुलासा किया था कि उन्होंने जॉन अब्राहम की हेयरस्टाइल को देखकर अपने लंबे बाल रखे थे। इनकी दोस्ती की वजह बाइक्स को लेकर दोनों का एक जैसा क्रेज है। इसके अलावा धोनी की तरह ही जॉन को भी फुटबॉल का काफी शौक है। जॉन बॉलीवुड की एकमात्र ऐसी सेलिब्रिटी हैं, जिन्हें धोनी ने अपनी शादी में बुलाया था। इन दोनों को कई बार साथ-साथ बाइक राइडिंग करते हुए भी देखा जा चुका है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
जॉन अब्राहम एकमात्र बॉलीवुड स्टार हैं जिन्हें धोनी ने अपनी शादी में बुलाया था।


source https://www.bhaskar.com/entertainment/bollywood/news/ms-dhoni-bollywood-connection-jonh-abraham-deepika-padukone-and-asin-127620429.html

Popular posts from this blog

60 के हुए परमीत सेठी:बोल्ड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह से शादी करवाने के खिलाफ थे परमीत सेठी के माता-पिता, सीक्रेट वेडिंग के बाद 4 सालों तक दुनिया से छिपाए रखी थी शादी

जयपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस का टॉपलेस फोटोशूट:ईशा गुप्ता का सिर्फ जींस पहने बोल्ड पोज देख एक यूजर बोला- फोटो किसने खींचा?, दूसरे ने पूछा- पास का घर किराए पर मिलेगा क्या

कई गरबा सॉन्ग बनते हैं, पर सब नहीं चलते:तापसी पन्नू के ‘घनी कूल छोरी’ को एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले, पर अब तक गरबा ग्राउंड में नहीं बजा गाना