सुशांत की मौत के दिन घर के बाहर लगे सभी सीसीटीवी कैमरा कर रहे थे काम, मुंबई पुलिस ने बिहार पुलिस को अब तक नहीं दिए फुटेज
सुशांत सिंह राजपूत का शव उनके बांद्रा स्थित फ्लैट में मिलने के बाद से ही लोग इसे मर्डर करार दे रहे थे। इसके बाद खबरें आईं कि सुशांत की मौत के दिन उनके घर के बाहर लगे हुए सभी सीसीटीवी कैमरा भी बंद थे जिसके बाद मामला और संदिग्ध माना जा रहा था हालांकि सीसीटीवी कंपनी के मालिक ने बताया है कि घर के बाहर लगे सभी 13 सीसीटीवी कैमरा काम कर रहे थे जिसकी फुटेज मुंबई पुलिस के पास है।
सीसीटीवी कंपनी के मालिक ने रिपब्लिक भारत को दिए एक इंटरव्यू में खुलासा किया है कि 14 जून को सुशांत के घर के बाहर लगे कैमरा बंद नहीं थे। वहीं दूसरी तरफ खबरें थीं कि सुशांत के घर के बाहर लगे 13 कैमराज काम नहीं कर रहे थे और अपार्टमेंट के बाहर लगा सीसीटीवी कैमरा अब तक मिला ही नहीं है। हालांकि ये गलत है।
बिहार पुलिस को अब तक नहीं मिली रिकॉर्डिंग
चैनल के मुताबिक मुंबई पुलिस के पास सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज है जिसकी मांग बिहार पुलिस द्वारा की गई है। लेकिन मुंबई पुलिस ने अब तक उन्हें फुटेज मुहैया नहीं करवाई है। इंटरव्यू के दौरान सीसीटीवी कंपनी के मालिक ने बताया कि 14 जून को एक्टर की मौत से पहले क्या हुआ वो सब रिकॉर्ड में है।
कैमरा बंद होने की थी अफवाह
सुशांत की मौत के बाद से ही खबरें थीं कि 13 से 14 जून के सभी सीसीटीवी कैमरा बंद थे जिसके बाद से ही सोशल मीडिया पर मर्डर का एंगल बताया जा रहा था। इसके बावजूद मुंबई पुलिस का कोई बयान सीसीटीवी को लेकर सामने नहीं आया जिसमें उन्होंने रिकॉर्डिंग लेने की पुष्टि की थी।
सुशांत के पिता केके सिंह द्वारा बिहार में केस किए जाने के बाद से ही मामले ने रफ्तार पकड़ ली है। फिलहाल 35 लोगों से पूछताछ करने के बाद मनी लॉन्ड्रिंग का एंगल भी देखा जा रहा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/entertainment/bollywood/news/on-the-day-of-sushants-death-all-the-cctv-cameras-installed-outside-the-house-were-working-mumbai-police-has-not-yet-given-the-footage-to-bihar-police-127587035.html