मांडल न्यूज़ में समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करे 8875765554 E-Mail ID - Mandalnews2018@gmail.com

सुशांत के पिता के वकील विकास सिंह ने कहा-अगर सुशांत तीन साइकेट्रिस्ट से इलाज करवा रहे थे तो रिया के पिता उन्हें अलग से क्यों दवा दे रहे थे?

सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले में उनके पिता केके सिंह के वकील विकास सिंह ने एक बार फिर रिया चक्रवर्ती के पिता पर आरोप लगाए हैं। विकास सिंह ने कहा कि जब सुशांत तीन डॉक्टर्स को कंसल्ट कर रहे थे, तब रिया के पिता उन्हें क्यों और किस हैसियत से अपनी दवा दे रहे थे? बता दें कि सुशांत के एक दोस्त ने खुलासा किया था कि सुशांत के लिए दवाएं रिया चक्रवर्ती के पिता लाया करते थे।

रिया के पिता एक स्पेशलिस्ट डॉक्टर नहीं थे
विकास सिंह ने सोमवार को कहा, "निश्चित तौर पर कुछ गड़बड़ है। रिया के पिता अपने परिवार में भी किसी को दवाइयां नहीं देते थे। रिया के पिता एक मिलिट्री डॉक्टर थे और स्पेशलाइज्ड नहीं थे। जिस तरह रिया ने कहा था कि उन्होंने 3 साइकेट्रिस्ट से सलाह ली थी तो आखिर रिया के पिता ने सुशांत को दवाइयां कैसे दीं?"

खाने में क्या मिलाती थी रिया इसकी जांच होनी चाहिए
विकास सिंह ने आगे कहा कि रिया सुशांत के साथ लिव-इन में रहती थीं। ऐसे में रिया के घर से भी खाना आया करता था। सवाल है कि उस खाने में क्या मिलाया जाता था। शुरू में सुशांत के परिवार की तरफ से आगे नहीं आने से जुडे़ सवाल पर विकास सिंह ने कहा कि परिवार को बाद में यह डाउट हुआ कि यह मामला मर्डर का है। लेकिन, जब तक सीबीआई जांच पूरी नहीं कर लेती तब तक हम ज्यादा नहीं बोल सकते हैं।

होमवर्क पूरा होने के बाद रिया से पूछताछ करेगी सीबीआई
उन्होंने यह भी कहा कि सुशांत की मौत को 2 महीने से ज्यादा का समय हो गया। सीबीआई इस मामले में काफी देरी से आई है। मुझे लगता है कि सीबीआई अपने हिसाब से सारी तहकीकात करके रिया को बुलाएगी। उसके बाद अगर उनकी तरफ से जवाब ठीक नहीं आते हैं, तो गिरफ्तार भी करे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सुशांत के पित ने इस केस में विकास सिंह को अपना वकील नियुक्त किया है।


source https://www.bhaskar.com/local/maharashtra/news/sushant-singh-rajput-father-kk-singh-advocate-vikas-singh-targets-rhea-chakraborty-and-his-family-members-127647345.html

Popular posts from this blog

60 के हुए परमीत सेठी:बोल्ड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह से शादी करवाने के खिलाफ थे परमीत सेठी के माता-पिता, सीक्रेट वेडिंग के बाद 4 सालों तक दुनिया से छिपाए रखी थी शादी

जयपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस का टॉपलेस फोटोशूट:ईशा गुप्ता का सिर्फ जींस पहने बोल्ड पोज देख एक यूजर बोला- फोटो किसने खींचा?, दूसरे ने पूछा- पास का घर किराए पर मिलेगा क्या

कई गरबा सॉन्ग बनते हैं, पर सब नहीं चलते:तापसी पन्नू के ‘घनी कूल छोरी’ को एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले, पर अब तक गरबा ग्राउंड में नहीं बजा गाना