मांडल न्यूज़ में समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करे 8875765554 E-Mail ID - Mandalnews2018@gmail.com

सुशांत के बैंक अकाउंट की फॉरेंसिक ऑडिट रिपोर्ट आई सामने, रिया के अकाउंट में नहीं दिखा पैसे का कोई लेन-देन

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले की जांच सीबीआई ही करेगी। सुप्रीम कोर्ट ने यह आदेश दिया है। 65 दिन से ज्यादा बीतने के बाद भी सुशांत की मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। 14 जून को उनकी मौत के बाद के कई थ्योरी सामने आ रही हैं।

सुशांत के परिवार ने रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार पर सुसाइड के लिए उकसाने और धोखाधड़ी के आरोप लगाए हैं।

परिवार ने रिया पर यह भी आरोप लगाए हैं कि सुशांत के खाते से 15 करोड़ रु. निकाले हैं। मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों के बाद प्रवर्तन निदेशालय रिया और उनके परिवार से लगातार पूछताछ कर रहा है। इस बीच मुंबई पुलिस को सुशांत के बैंक अकाउंट की फॉरेंसिक ऑडिट रिपोर्ट मिली है।

सुशांत-रिया के खातों के बीच कोई लेन-देन नहीं

टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक, इस फॉरेंसिक ऑडिट रिपोर्ट में सुशांत के पिछले पांच साल के फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन की जांच की गई। रिपोर्ट में रिया और सुशांत के बैंक अकाउंट के बीच कोई बड़ा ट्रांजेक्शन देखने को नहीं मिला है। सुशांत के अकाउंट से जो भी पैसा निकाला गया है वो घरेलू खर्चों और वेकेशन ट्रिप्स पर खर्च किया गया है।

इससे पहले सुशांत के फैमिली वकील विकास सिंह ने कहा है कि ईडी ने सुशांत के पिता केके सिंह का स्टेटमेंट दर्ज किया। मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, ईडी ने केके सिंह से सुशांत के बैंक अकाउंट से किए गए ट्रांजेक्शन को लेकर सवाल किए। साथ ही सुशांत के फिक्स्ड डिपॉजिट्स पर भी उनसे जानकारी ली।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Forensic audit report of Sushant's bank account came out, no money transaction was shown from Rhea's account


source https://www.bhaskar.com/entertainment/bollywood/news/no-major-transactions-between-sushant-singh-rajput-and-rhea-reveals-forensic-audit-of-ssrs-bank-account-127630197.html

Popular posts from this blog

60 के हुए परमीत सेठी:बोल्ड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह से शादी करवाने के खिलाफ थे परमीत सेठी के माता-पिता, सीक्रेट वेडिंग के बाद 4 सालों तक दुनिया से छिपाए रखी थी शादी

जयपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस का टॉपलेस फोटोशूट:ईशा गुप्ता का सिर्फ जींस पहने बोल्ड पोज देख एक यूजर बोला- फोटो किसने खींचा?, दूसरे ने पूछा- पास का घर किराए पर मिलेगा क्या

कई गरबा सॉन्ग बनते हैं, पर सब नहीं चलते:तापसी पन्नू के ‘घनी कूल छोरी’ को एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले, पर अब तक गरबा ग्राउंड में नहीं बजा गाना