मांडल न्यूज़ में समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करे 8875765554 E-Mail ID - Mandalnews2018@gmail.com

फिल्‍म 'रानी' की लोकेशन देखने विशाल भारद्वाज के साथ लिस्‍बन गए थे इरफान खान, दीपिका पादुकोण भी थीं फिल्म का हिस्सा

दिवंगत इरफान का पहला और आखिरी प्‍यार फिल्‍में ही थीं। खासकर हाल के बरसों में अपने खासमखास विशाल भारद्वाज के सा‍थ वह सपना दीदी की जीवनी पर बेस्‍ड फिल्‍म ‘रानी’ करने वाले थे। विशाल के करीबियों ने बताया कि इरफान उसमें एक गैंगस्‍टर के रोल में थे। दीपिका पादुकोण उनके साथ थीं। वह फिल्‍म तो फिलहाल बैकबर्नर पर है। पर दो साल पहले जब फिल्‍म शुरू होने के मोड़ पर थी, तब लोकेशन रेकी के लिए इरफान खुद विशाल भारद्वाज के साथ लिस्‍बन शहर गए थे। दोनों वहां 15 दिनों तक साथ रहे थे। उन गलियों की खाक छानी थी, जहां पुरानी और ऐतिहासिक इमारतें थीं।

फिल्म में गैंगस्टर बनते इरफान खान

विशाल दरअसल फिल्‍म में सपना दीदी के सफर को मुंबई से लिस्‍बन तक ले जाना चाहते थे। कहानी तो एस हुसैन जैदी की किताब पर बेस्‍ड थे, पर इस संदर्भ में इस पड़ाव पर वो क्रिएटिव लिबर्टी ले रहे थे। साथ ही वहां जिस तरह की इमारतें अंग्रेजों ने बनाई थीं, वैसी पुरानी और साउथ मुंबई के कुछ इलाकों में थीं। पर अब न होने के चलते भी विशाल ने उस जगह को चुना था। इसका आयडिया इरफान को पसंद पड़ा था।

ठंडेबस्ते में गई रानी फिल्म

उस फिल्‍म पर फिलहाल कुछ प्रोग्रेस नहीं है। दीपिका साउथ के एक प्रोजेक्‍ट में बिजी हैं, जो प्रभास के साथ है। साथ ही उसके बाद वो मधु मंटेना वाली ‘महाभारत’ में जुटेंगी, जिसमें वो द्रौपदी के रोल में हैं।

खुद विशाल भारद्वाज इन दिनों मसूरी में हैं। वहां वो एक अन्‍य वेब शो की रायटिंग में जुटे हैं। ‘मिडनाइट्स चिल्‍ड्रेन’ वाली तो फिलहाल होल्‍ड पर है, क्‍योंकि वहां विशाल की बजट की अपेक्षाएं कुछ और थीं। लिहाजा ‘रानी’ पर फिल्‍म के लिए क्राइम थ्रिलर पसंद करने वाले ऑडिएंस को अभी और इंतजार करना होगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Irrfan Khan went to Lisbon with Vishal Bhardwaj to see the location of the film 'Rani', deepika padukone was also onboard


source https://www.bhaskar.com/entertainment/bollywood/news/irrfan-khan-went-to-lisbon-with-vishal-bhardwaj-to-see-the-location-of-the-film-rani-deepika-padukone-was-also-onboard-127664760.html

Popular posts from this blog

60 के हुए परमीत सेठी:बोल्ड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह से शादी करवाने के खिलाफ थे परमीत सेठी के माता-पिता, सीक्रेट वेडिंग के बाद 4 सालों तक दुनिया से छिपाए रखी थी शादी

जयपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस का टॉपलेस फोटोशूट:ईशा गुप्ता का सिर्फ जींस पहने बोल्ड पोज देख एक यूजर बोला- फोटो किसने खींचा?, दूसरे ने पूछा- पास का घर किराए पर मिलेगा क्या

कई गरबा सॉन्ग बनते हैं, पर सब नहीं चलते:तापसी पन्नू के ‘घनी कूल छोरी’ को एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले, पर अब तक गरबा ग्राउंड में नहीं बजा गाना