मांडल न्यूज़ में समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करे 8875765554 E-Mail ID - Mandalnews2018@gmail.com

सुशांत को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप पर रिया को नहीं किया जा सकता अरेस्ट- पूर्व डायरेक्टर सीबीआई

सुशांत सिंह मामले में जो भी आरोप रिया चक्रवर्ती ने लगाए हैं, उन पर सीबीआई टीम क्या एक्शन ले सकती है? ये सवाल सबके मन में है। गुरुवार को सीबीआई की एसआईटी मुंबई पहुंच चुकी है और वो मुंबई पुलिस से एविडेंस और सुशांत से जुड़ी फाइल्स भी मांग सकती है। लेकिन, रिया को लेकर अभी भी सवाल बने हुए हैं। पूर्व सीबीआई डायरेक्टर एपी सिंह ने एक न्यूज वेबसाइट से बातचीत में कहा कि आत्महत्या के लिए उकसाने और पैसों का खातों से लेन-देन को लेकर रिया चक्रवर्ती को गिरफ्तार किया जाना संभव नहीं लगता है।

एपी सिंह ने कहा कि रिया की गिरफ्तारी इसलिए संभव नहीं है, क्योंकि सुशांत की मौत के करीब एक हफ्ता पहले रिया ने सुशांत का घर छोड़ दिया था। रिया ने सुशांत का घर 8 जून को छोड़ दिया था और सुशांत ने 14 जून को खुदकुशी की थी। रिया इस आधार पर गिरफ्तार नहीं हो सकती है। लेकिन, अगर जांच के दौरान कुछ और सामने आता है तो रिया को गिरफ्तार किया जा सकता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Riya cannot be arrested on the charge of abetting Sushant to suicide - ex-director CBI


source https://www.bhaskar.com/entertainment/bollywood/news/riya-cannot-be-arrested-on-the-charge-of-abetting-sushant-to-suicide-ex-director-cbi-127634380.html

Popular posts from this blog

60 के हुए परमीत सेठी:बोल्ड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह से शादी करवाने के खिलाफ थे परमीत सेठी के माता-पिता, सीक्रेट वेडिंग के बाद 4 सालों तक दुनिया से छिपाए रखी थी शादी

जयपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस का टॉपलेस फोटोशूट:ईशा गुप्ता का सिर्फ जींस पहने बोल्ड पोज देख एक यूजर बोला- फोटो किसने खींचा?, दूसरे ने पूछा- पास का घर किराए पर मिलेगा क्या

कई गरबा सॉन्ग बनते हैं, पर सब नहीं चलते:तापसी पन्नू के ‘घनी कूल छोरी’ को एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले, पर अब तक गरबा ग्राउंड में नहीं बजा गाना