मांडल न्यूज़ में समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करे 8875765554 E-Mail ID - Mandalnews2018@gmail.com

अभिनेता के पूर्व ड्राइवर के रिया चक्रवर्ती पर गंभीर आरोप- उन्होंने उन पर पूरी तरह कंट्रोल कर लिया था, उनकी बीमारी के बावजूद भी पार्टियां करती थीं

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में अभिनेता के पूर्व ड्राइवर धीरेन ने रिया चक्रवर्ती पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनकी मानें तो एक्ट्रेस ने सुशांत को पूरी तरह कंट्रोल में कर लिया था। धीरेन के मुताबिक, उनके काम छोड़ने के बाद कई लोगों ने उन्हें बताया था कि जब सुशांत बीमार पड़े, तब भी रिया खूब पार्टियां करती थीं। धीरेन ने यह खुलासा एक अंग्रेजी न्यूज चैनल से बातचीत में किया।

रिया ने सुशांत के स्टाफ को निकाला

टाइम्स नाउ से बातचीत में धीरेन ने बताया कि सुशांत की जिंदगी में आते ही रिया ने उनके स्टाफ को निकालना शुरू कर दिया था। ताकि उनकी जगह अपने लोगों को काम पर रख सकें। इस दौरान उन्होंने सुशांत की बहन प्रियंका और रिया के बीच हुए झगड़े की बात भी कही। उन्होंने बताया कि एक बार वे रिया, उनके भाई शोविक और प्रियंका को एक क्लब में ले गए थे, जहां कोई पार्टी थी। वहां से लौटने के बाद अचानक प्रियंका अपने घर दिल्ली लौट गई थीं। धीरेन के मुताबिक, उन्हें लगता है कि उस रात रिया और प्रियंका के बीच कोई फाइट हुई थी।

गौरतलब है कि यह बात कुछ दिन पहले भी सामने आई थी कि रिया ने 2019 में प्रियंका पर उन्हें मोलेस्ट करने का आरोप लगाया था। इसके बाद सुशांत और प्रियंका का झगड़ा हुआ था और प्रियंका दिल्ली लौट गई थीं। दोनों के बीच कुछ महीने तक बात भी नहीं हुई थी। बाद में सुशांत ने प्रियंका से माफी मांगी। तब तक उन्हें अहसास हो गया था कि रिया ने भाई-बहन के बीच फूट डालने के इरादे से इतना गंभीर आरोप लगाया था।

ड्राइवर के साथ 15-16 घंटे रहते थे

एक अन्य रिपोर्ट में एक अन्य ड्राइवर अनिल से बातचीत का दावा किया गया है। अनिल ने बताया कि सुशांत उनके साथ 15-16 घंटे रहते थे। वे सुशांत को शूट पर लेकर जाते थे और अगर उन्हें किसी चीज की जरूरत होती थी तो वे वह भी उन तक पहुंचाते थे।

उनके मुताबिक, उन्होंने 2018 में सुशांत के साथ ढाई महीने काम किया था। इसके बाद उन्हें और बाकी स्टफ को अचानक नौकरी से निकाल दिया गया था। वे आज तक इसके पीछे की वजह नहीं समझ पाए हैं। अनिल के मुताबिक, उन्हें तारीख तो ठीक से याद नहीं। लेकिन यह सुशांत की फिल्म 'केदारनाथ' के रिलीज के आसपास की घटना है। तब सुशांत ने 'छिछोरे' की शूटिंग शुरू कर दी थी।

सुशांत को मौत से डर लगता था

अनिल ने इस बातचीत में एक घटना का जिक्र किया और बताया कि सुशांत को मौत से बहुत डर लगता था। उनके मुताबिक, एक बार जब वे सुशांत के साथ थे तो वहां से लौटने में कुछ देरी हो गई थी। अनिल उनका इंतजार कर रहे थे और इस दौरान कार में उनकी नींद लग गई थी। जब सुशांत वहां आए तो उन्होंने उन्हें सोते हुए पाया।

अभिनेता ने पूछा- सो रहे हो क्या? इस पर अनिल ने न में जवाब दिया। फिर सुशांत ने उन्हें कहा कि वे कार न चलाएं और खुद ही अपनी कार ड्राइव कर घर लौटे थे, जबकि अनिल दूसरी कार से वापस आए। अनिल की मानें तो सुशांत को डर था कि उनकी नींद की वजह से कुछ अनहोनी हो न जाए। इसलिए उन्हें लगता है कि जो इंसान मौत से इतना डरता है, वह आत्महत्या नहीं कर सकता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Sushant Singh Rajput's Formar Driver Dhiren claimed that Rhea Chakraborty partied while he would ill


source https://www.bhaskar.com/entertainment/bollywood/news/sushant-singh-rajputs-formar-driver-dhiren-claimed-that-rhea-chakraborty-partied-while-he-would-ill-127616713.html

Popular posts from this blog

60 के हुए परमीत सेठी:बोल्ड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह से शादी करवाने के खिलाफ थे परमीत सेठी के माता-पिता, सीक्रेट वेडिंग के बाद 4 सालों तक दुनिया से छिपाए रखी थी शादी

जयपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस का टॉपलेस फोटोशूट:ईशा गुप्ता का सिर्फ जींस पहने बोल्ड पोज देख एक यूजर बोला- फोटो किसने खींचा?, दूसरे ने पूछा- पास का घर किराए पर मिलेगा क्या

कई गरबा सॉन्ग बनते हैं, पर सब नहीं चलते:तापसी पन्नू के ‘घनी कूल छोरी’ को एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले, पर अब तक गरबा ग्राउंड में नहीं बजा गाना