मांडल न्यूज़ में समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करे 8875765554 E-Mail ID - Mandalnews2018@gmail.com

कोरियोग्राफर दोस्त गणेश हिवारकर और एक्स मैनेजर अंकित आचार्य को मिल रहीं जान से मारने की धमकियां, दोनों ने की सुरक्षा की मांग

सुशांत सिंह राजपूत के कोरियोग्राफर दोस्त गणेश हिवारकर और एक्स मैनेजर अंकित आचार्य को कथित तौर पर सुशांत की मौत के मामले में मीडिया से बात करने के लिए धमकी दी गई है इसके बाद उन्होंने सुरक्षा मांगी है। गणेश ने अपने अनवैरिफाइ ट्विटर हैंडल से 24 अगस्त की देर रात किए ट्वीट में कई लोगों को टैग करते हुए सुरक्षा की मांग की थी।

न्यूज एजेंसी आईएएनएस मंगलवार को गणेश से बात की जिसकी पुष्टि करते हुए उन्होंने कहा- "हां हमें धमकी मिली है। हमें अभी और सतर्क रहना है। हम अब तक सुरक्षित हैं। अंकित अब मेरे साथ ही रह रहा है।" गणेश ने कहा- "मुझे और अंकित को सुरक्षा की आवश्यकता है।" उन्हें मिली धमकियों के बारे में गणेश ने और कुछ नहीं बताया। हालांकि अपनी सुरक्षा से ज्यादा, वे अपने दिवंगत दोस्त सुशांत को न्याय दिलाने के लिए चिंतित है।

##

बाद में बताया अंकित और गणेश साथ हैं

गणेश ने बाद में एक और ट्वीट में लिखा- आपके समर्थन के लिए बहुत बहुत धन्यवाद। आप सभी के आशीर्वाद के कारण, हम सुरक्षित महसूस करते हैं, हम सुशांत के लिए अपनी आखिरी सांस तक लड़ेंगे। अब अंकित पिछले 2 दिन से मेरे साथ है और साथ ही रहेगा। बस सुशांत न्याय के लिए प्रार्थना करते हैं। बहुत बहुत धन्यवाद।

##

फैमिली फ्रैंड का दावा दोनों सेफ हैं

इसके अलावा, सुशांत सिंह राजपूत के फैमिली फ्रैंड नीलोत्पल मृणाल ने भी मंगलवार को एक ट्वीट साझा किया जहां उन्होंने बताया कि अंकित और गणेश दोनों सुरक्षित हैं। पिछले हफ्ते एक इंटरव्यू में गणेश हिवकर ने कहा था कि कैसे सुशांत ने उन्हें अतीत में आत्महत्या करने से बचाया था, जब वह अवसाद से जूझ रहे थे। गणेश ने अपने संघर्ष के दिनों के दोस्त सुशांत मे बारे में बताया था कि सुशांत जैसा सकारात्मक व्यक्ति आत्महत्या नहीं कर सकता।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Sushant Singh Rajput choreographer friend Ganesh Hiwarkar and ex-manager Ankit Acharya seek protection after receiving threats


source https://www.bhaskar.com/entertainment/bollywood/news/sushant-singh-rajput-choreographer-friend-ganesh-hiwarkar-and-ex-manager-ankit-acharya-seek-protection-after-receiving-threats-127651747.html

Popular posts from this blog

60 के हुए परमीत सेठी:बोल्ड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह से शादी करवाने के खिलाफ थे परमीत सेठी के माता-पिता, सीक्रेट वेडिंग के बाद 4 सालों तक दुनिया से छिपाए रखी थी शादी

जयपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस का टॉपलेस फोटोशूट:ईशा गुप्ता का सिर्फ जींस पहने बोल्ड पोज देख एक यूजर बोला- फोटो किसने खींचा?, दूसरे ने पूछा- पास का घर किराए पर मिलेगा क्या

कई गरबा सॉन्ग बनते हैं, पर सब नहीं चलते:तापसी पन्नू के ‘घनी कूल छोरी’ को एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले, पर अब तक गरबा ग्राउंड में नहीं बजा गाना