मांडल न्यूज़ में समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करे 8875765554 E-Mail ID - Mandalnews2018@gmail.com

छोटे भाई 90 साल के एहसान और 88 साल के असलम खान हुए कोरोना संक्रमित, शनिवार रात सांस लेने में तकलीफ के बाद लीलावती में भर्ती किया गया

मशहूर एक्टर दिलीप कुमार के भाईयों एहसान और असलम खान को कोरोना संक्रमण हो गया है। शनिवार की रात दोनों का ऑक्सीजन लेवल बेहद कम था। इसके बाद उन्हें मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया। एहसान खान की उम्र 90 साल और असलम की उम्र 88 साल है।

सीपीएपी सिस्टम पर हैं दोनों भाई

हॉस्पिटल लाने के बाद दोनों भाईयों का रैपिड एंटीजन टेस्ट हुआ जिसमें पॉजिटिव आने के तुरंत बाद उन्हें हॉस्पिटल के कोविड 19 वार्ड में भर्ती किया गया। हॉस्पिटल से जुड़े सूत्रों के अनुसार दोनों की उम्र ज्यादा है और उन्हें सीपीएपी यानी कंटीन्यूअस पॉजिटिव एयरवे प्रेशर सिस्टम से कृत्रिम सांस दी जा रही है।

सायरा ने भी कहा-चिंता की बात नहीं

डॉ. जलील पारकर ने दिलीप कुमार के भाईयों का हेल्थ अपडेट देते हुए कहा- "दोनों भाई बाय-पैप वेंटिलेटर पर और आईसीयू में हैं। उन्हें पहले से ही ब्लड प्रेशर और हार्ट से जुड़ी बीमारियां हैं। इसलिए दोनों की हालत चिंताजनक मगर स्थिर है। सायरा बानो ने भी बताया कि चिंता करने की कोई बात नहीं है। दोनों ही जल्द ठीक हो जाएंगे। डॉ. जलील पारकर और डॉ. निखिल गोखले एहसान-असलम का इलाज कर रहे हैं।

##

दिलीप कुमार -सायरा सुरक्षित हैं

एहसान और असलम खान अलग घर में रहते हैं। इसलिए दिलीप कुमार और सायरा बानो कोरोना संक्रमण से सुरक्षित हैं। दिलीप कुमार ने अप्रैल में अपने फैन्स से अपील करता हुए एक पोस्ट भी शेयर किया था, जिसमें लिखा था कि मैं आपसे निवेदन करता हूं कि इस कोरोना महामारी के समय में आप अपने घर पर ही सुरक्षित रहें।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Dilip Kumar's brother Ehsan and Aslam Khan admitted to the hospital after tested corona positive


source https://www.bhaskar.com/entertainment/bollywood/news/dilip-kumars-brother-ehsan-and-aslam-khan-admitted-to-the-hospital-after-tested-corona-positive-127620659.html

Popular posts from this blog

60 के हुए परमीत सेठी:बोल्ड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह से शादी करवाने के खिलाफ थे परमीत सेठी के माता-पिता, सीक्रेट वेडिंग के बाद 4 सालों तक दुनिया से छिपाए रखी थी शादी

जयपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस का टॉपलेस फोटोशूट:ईशा गुप्ता का सिर्फ जींस पहने बोल्ड पोज देख एक यूजर बोला- फोटो किसने खींचा?, दूसरे ने पूछा- पास का घर किराए पर मिलेगा क्या

कई गरबा सॉन्ग बनते हैं, पर सब नहीं चलते:तापसी पन्नू के ‘घनी कूल छोरी’ को एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले, पर अब तक गरबा ग्राउंड में नहीं बजा गाना