मांडल न्यूज़ में समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करे 8875765554 E-Mail ID - Mandalnews2018@gmail.com

8 दिन बाद रिया चक्रवर्ती से सीबीआई की टीम कर रही है पूछताछ, अभिनेत्री को देने पड़ेंगे इन 15 सवालों के जवाब

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद इस जांच से जुड़ी सीबीआई की टीम शुक्रवार सुबह से रिया चक्रवर्ती से पूछताछ कर रही है। रिया के साथ उनके भाई शोविक चक्रवर्ती, सुशांत के रूममेट सिद्धार्थ पिठानी, सैमुअल मिरांडा और केशव से भी पूछताछ जारी है। सूत्रों के मुताबिक, सीबीआई कैमरे पर रिया चक्रवर्ती का बयान दर्ज कर रही है।

रिया से पूछताछ के लिए सीबीआई ने सवालों की एक लंबी लिस्ट बनाई है।

डीआरडीओ गेस्ट हाउस पर रिया से सीबीआई की दिग्गज अफसर नुपुर प्रसाद पूछताछ कर रही हैं। उनके साथ सीबीआई अफसर अनिल यादव भी हैं। गया के टिकारी के सलेमपुर गांव की नुपुर प्रसाद 2007 बैच की एजीएमयूटी कैडर की आईपीएस हैं। वह दिल्ली के शाहदरा की डीसीपी भी रह चुकी हैं। सीबीआई में उनका अप्वाइंटमेंट 2019 में हुआ था।

सीबीआई ने रिया से पूछताछ के लिए सवालों की एक लंबी लिस्ट बनाई है। इनमें से 15 महत्वपूर्ण सवाल हम आपके सामने रखने जा रहे हैं।

रिया के साथ उनके भाई शोविक भी पूछताछ के लिए सीबीआई ऑफिस पहुंचे हैं।

रिया से सीबीआई के ये 15 सवाल

  1. अपने और सुशांत के रिश्ते के बारे में बताएं, कब और कैसे हुई आप दोनों की मुलाकात और कैसे आगे बढ़ा आपका रिश्ता?
  2. 8 जून को ऐसा क्या हुआ था कि आप सुशांत सिंह राजपूत का घर छोड़कर अपने घर चलीं गईं और आपने सुशांत का नंबर भी ब्लाक कर दिया था?
  3. आपको सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बारे में किसने बताया? उस समय आप कहां थीं और जानकारी मिलने के बाद आपने क्या किया?
  4. सुशांत की मौत की खबर मिलने के बाद क्या आप उनके बांद्रा स्थित घर गई थीं? अगर नहीं तो क्यों, आपकी कुछ तस्वीरें पोस्टमार्टम हाउस के बहार की आईं हैं। वहां जाने की मंजूरी किसने आपको दी थी?
  5. सुशांत के घर में आप किस हैसियत से रह रही थीं? क्या आप उनके फायनेंस देखती थी और सुशांत के एटीएम का पिन आपको किसने और क्यों दिया था?
  6. सुशांत के परिवार के साथ आपका रिश्ता कैसा था? उनकी बहनों और पिता के आरोप पर आपका क्या कहना है? क्या आपने 15 करोड़ रुपए का गबन किया है?
  7. सुशांत का घर छोड़ने के बाद क्या आपने 9 से 14 जून के बीच उनसे, उनके किसी करीबी से, अभिनेता की सेहत के बारे में जानकारी ली थी।
  8. अपने बॉलीवुड सफ़र के बारे में बताएं, कैसे बॉलीवुड में एंट्री हुई? किसी ने आपकी मदद की और क्या आज भी कोई आप का मेंटर है?
  9. सुशांत के डिप्रेशन में होने की जानकारी आपको सबसे पहले कब मिली और उससे उन्हें निकालने में आपने अभिनेता की क्या मदद की?
  10. सुशांत की मौत को आप क्या मानती हैं? हत्या या आत्महत्या? दोनों ही सूरत में आप किसे जिम्मेदार मानती हैं?
  11. घर पर काम करने वालों से सुशांत के कैसे रिलेशन थे? क्या पैसों को लेकर वे बेफिक्र रहते थे या फिर खुद ही पैसे निकाल कर सबको देते थे?
  12. उनके करीबी दोस्तों और उन्हें नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकने वालों के बारे में आप क्या जानती हैं?
  13. 2017 से 2020 के बीच के आपके कुछ चैट्स सामने आए हैं। इनमें आप ड्रग्स को लेकर कुछ लोगों से बातचीत करती हुईं नजर आ रही हैं। इसपर आपकी क्या सफाई है?
  14. सुशांत डॉक्टर के पास जाते थे या डॉक्टर घर आते थे? सुशांत कौन सी दवाईयां खाते थे, दवाइयों के पर्चे कहां हैं?
  15. क्या सुशांत को बॉलीवुड में कोई परेशान कर रहा था? क्या कभी सुशांत की किसी से लड़ाई और झगड़ा हुआ? क्या आपको लगता है की बॉलीवुड से जुड़ा कोई उन्हें नुकसान पहुंचा सकता था?


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
डीआरडीऑफ ऑफिस पहुंची अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती। उनसे सीबीआई की दिग्गज अफसर नुपुर प्रसाद पूछताछ कर रही हैं।


source https://www.bhaskar.com/local/maharashtra/news/reha-chakraborty-sushant-singh-rajput-suicide-case-what-are-the-15-questions-that-cbi-asked-riya-127661211.html

Popular posts from this blog

60 के हुए परमीत सेठी:बोल्ड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह से शादी करवाने के खिलाफ थे परमीत सेठी के माता-पिता, सीक्रेट वेडिंग के बाद 4 सालों तक दुनिया से छिपाए रखी थी शादी

जयपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस का टॉपलेस फोटोशूट:ईशा गुप्ता का सिर्फ जींस पहने बोल्ड पोज देख एक यूजर बोला- फोटो किसने खींचा?, दूसरे ने पूछा- पास का घर किराए पर मिलेगा क्या

कई गरबा सॉन्ग बनते हैं, पर सब नहीं चलते:तापसी पन्नू के ‘घनी कूल छोरी’ को एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले, पर अब तक गरबा ग्राउंड में नहीं बजा गाना