मांडल न्यूज़ में समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करे 8875765554 E-Mail ID - Mandalnews2018@gmail.com

39 साल की करीना दोबारा बनने वाली हैं मां तो 43 साल की उम्र में फराह खान ने तीन बच्चों को दिया था जन्म

39 साल की करीना कपूर खान दोबारा मां बनने वाली हैं। सैफ और करीना ने अपने दूसरे बच्चे की आने की खुशी को फैन्स के साथ शेयर करते हुए पिछले दिनों एक स्टेटमेंट जारी किया था। सैफ-करीना अपने दूसरे बच्चे को लेकर काफी उत्साहित हैं। इससे पहले करीना ने 36 साल की उम्र में बेटे तैमूर को जन्म दिया था।

आमतौर पर 35 साल की उम्र के बाद मां बनना काफी लेट माना जाता है लेकिन अब यह धारणा टूट रही है। कम से कम बॉलीवुड एक्ट्रेसेस को तो सफल करियर और लेट शादी के बाद लेट प्रेग्नेंसी में कोई हर्ज नजर नहीं आता।

ऐसे में नजर डालते हैं कुछ ऐसी ही बॉलीवुड एक्ट्रेसेस पर जिन्होंने 35 साल की उम्र के बाद फैमिली प्लानिंग की।

1) ऐश्वर्या राय बच्चन

20 अप्रैल 2007 को अभिषेक बच्चन से शादी करने के बाद ऐश्वर्या चार साल बाद मां बनीं। उस वक्त उनकी उम्र 38 साल थी। अब ऐश्वर्या 44 साल की हो चुकी हैं और उनकी बेटी आराध्या 8 साल की हो गई है।

2) माधुरी दीक्षित

17 अक्टूबर 1999 को डॉक्टर श्रीराम नेने से शादी करने के बाद माधुरी ने 37 साल की उम्र में अपने पहले बेटे एरिन को जन्म दिया। इसके बाद 39 साल की उम्र में वह दोबारा बेटे रयान की मां बनीं। माधुरी अब 53 साल की हो चुकी हैं। उनका बड़ा बेटा एरिन 17 साल तो छोटा बेटा रयान 15 साल का हो गया है।

3) रानी मुखर्जी

2014 में आदित्य चोपड़ा से शादी करने के बाद रानी 2015 में बेटी आदिरा की मां बनीं। तब उनकी उम्र 38 साल थी। अब रानी 43 साल की गई हैं। वहीं बेटी आदिरा 5 साल की हो चुकी हैं।

4) शिल्पा शेट्टी

22 नवंबर 2009 को बिजनेसमैन राज कुंद्रा को अपना हमसफर बनाने वाली शिल्पा ने 2012 में 38 साल की उम्र में अपने पहले बच्चे को जन्म दिया था। उन्होंने अपने बेटे का नाम वियान रखा जो कि अब 8 साल का हो गया है। शिल्पा 44 साल की उम्र में इसी साल दोबारा बेटी समीषा की मां बनी हैं। समीषा का जन्म सेरोगेसी के जरिए हुआ है क्योंकि शिल्पा को कंसीव करने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था।

5) फराह खान

2004 में खुद से 8 साल छोटे डायरेक्टर शिरीष कुंदर को अपना हमसफर बनाने वाली कोरियोग्राफर फराह खान 43 साल की उम्र में मां बनी थीं। उन्होंने 43 साल की उम्र में ट्रिप्लेट्स को जन्म दिया था। फराह और शिरीष का एक बेटा (ज़ार) और 2 बेटियां (आन्या और दीवा) हैं। फराह अब 54 साल की हो चुकी हैं जबकि उनके बच्चे 12 साल के हो गए हैं।

6) गुल पनाग

2011 में ऋषि अटारी से शादी करने के बाद गुल 7 साल बाद बेटे की मां बनीं। उन्होंने 39 साल की उम्र में 2018 में बेटे निहाल हो जन्म दिया जो कि अब 2 साल के हो चुके हैं। वहीं गुल 41 साल की हो गई हैं।

7) नेहा धूपिया

2018 में जब नेहा धूपिया ने ब्वॉयफ्रेंड अंगद बेदी से शादी की थी तो वह उसी समय प्रेग्नेंट थीं। शादी के कुछ महीने बीतने के बाद नेहा ने 2018 में बेटी मैहर को जन्म दिया था तब उनकी उम्र 37 साल थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bollywood Actresses Who Opted For Late Pregnancy


source https://www.bhaskar.com/entertainment/bollywood/news/bollywood-actresses-who-opted-for-late-pregnancy-127613578.html

Popular posts from this blog

60 के हुए परमीत सेठी:बोल्ड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह से शादी करवाने के खिलाफ थे परमीत सेठी के माता-पिता, सीक्रेट वेडिंग के बाद 4 सालों तक दुनिया से छिपाए रखी थी शादी

जयपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस का टॉपलेस फोटोशूट:ईशा गुप्ता का सिर्फ जींस पहने बोल्ड पोज देख एक यूजर बोला- फोटो किसने खींचा?, दूसरे ने पूछा- पास का घर किराए पर मिलेगा क्या

कई गरबा सॉन्ग बनते हैं, पर सब नहीं चलते:तापसी पन्नू के ‘घनी कूल छोरी’ को एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले, पर अब तक गरबा ग्राउंड में नहीं बजा गाना