मांडल न्यूज़ में समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करे 8875765554 E-Mail ID - Mandalnews2018@gmail.com

सोनू सूद को हर दिन मिल रही हैं 32 हजार से ज्यादा रिक्वेस्ट, एक्टर ने कहा- सबतक पहुंचना संभव नहीं लेकिन मैं पूरी कोशिश कर रहा हूं

सोनू सूद, एक ऐसा नाम बन चुके हैं जिनके पास इस वक्त किसी मंत्री के पास जाने वाली अपीलों से कहीं ज्यादा मदद की अपील आ रही हैं। इसी बात की जानकारी उन्होंने एक ट्वीट के जरिए शेयर की है। जहां उन्होंने अलग-अलग माध्यम से अपने पास आने वाली रिक्वेस्ट्स का ब्यौरा दिया है। साथ ही यह भी कहा है कि सब तक पहुंचना संभव नहीं लेकिन वे पूरी कोशिश कर रहे हैं ताकि जरूरतमंदों को मदद मिल सके।

सोनू सूद ने मांगी माफी भी

सोनू ने इस ट्वीट में बताया है- 1137 मेल, 19 हजार फेसबुक मैसेज, 4812 इंस्टाग्राम मैसेज और 6741 ट्विटर मैसेज। ये आज के मैसेज हैं, जो मदद मांगने आए हैं। सभी तक पहुंचना मानवीय रूप से असंभव है। फिर भी मैं अब तक पूरी कोशिश कर रहा हूं। माफ़ करना अगर मुझसे आप में से किसी का मैसेज मिस हो गया हो तो।

##

फिलीपींस के इंडियन्स के लिए अरेंज की फ्लाइट

सोनू ने एक और ट्वीट के जरिए बताया कि वे फिलीपींस में फंसे लोगों के लिए एक ट्वीट किया है। जिसमें लिखा है- उम्मीद है कि आपने पैकिंग कर ली होगी। यह साझा करते हुए बहुत खुशी हो रही है कि मैं 23 अगस्त को मनीला से फ्लाइट लेकर शाम 7:10 बजे उड़ान भरकर आपको घर ले आऊंगा। मैं फिलीपींस से अपने सभी दोस्तों को हमारी मातृभूमि में वापस लाऊंगा।

इसे पहले भी सोनू ने एक वीडियो शेयर किया था। जिसमें एक लड़की बारिश में अपनी किताबें भीगने के बाद रोती हुई नजर आई थी। इसके बाद सोनू ने उस लड़की से कहा था आंसू पोंछ ले बहन, किताबें भी नईं होंगी घर भी नया होगा।

##

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Sonu Sood is getting more than 32 thousand requests every day for help


source https://www.bhaskar.com/entertainment/bollywood/news/sonu-sood-is-getting-more-than-32-thousand-requests-every-day-for-help-127633664.html

Popular posts from this blog

60 के हुए परमीत सेठी:बोल्ड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह से शादी करवाने के खिलाफ थे परमीत सेठी के माता-पिता, सीक्रेट वेडिंग के बाद 4 सालों तक दुनिया से छिपाए रखी थी शादी

जयपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस का टॉपलेस फोटोशूट:ईशा गुप्ता का सिर्फ जींस पहने बोल्ड पोज देख एक यूजर बोला- फोटो किसने खींचा?, दूसरे ने पूछा- पास का घर किराए पर मिलेगा क्या

कई गरबा सॉन्ग बनते हैं, पर सब नहीं चलते:तापसी पन्नू के ‘घनी कूल छोरी’ को एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले, पर अब तक गरबा ग्राउंड में नहीं बजा गाना