मांडल न्यूज़ में समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करे 8875765554 E-Mail ID - Mandalnews2018@gmail.com

संजय दत्त ट्रीटमेंट से पहले सड़क-2 की डबिंग पूरी करेंगे, इसके बाद सेहत सुधारने के लिए लेंगे शॉर्ट ब्रेक

संजय दत्त (61) की तबीयत खराब होने की खबर के सामने आते ही उनके फैंस के चेहरे उतर गए हैं। लेकिन, रॉकी से डेब्यू करने वाले इस स्टार के हौसले भी पत्थर जैसे हैं और काम के लिए कमिटमेंट भी पक्का। फिल्म प्रोडक्शन से जुड़े एक व्यक्ति ने बताया कि कि मेडिकल ट्रीटमेंट से पहले संजय दत्त अपनी आने वाली फिल्म सड़क-2 की डबिंग पूरी करेंगे। दरअसल, कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि संजू बाबा को लंग कैंसर है और वो इसके इलाज के लिए विदेश जाएंगे।

परिवार ने बीमारी पर आधिकारिक घोषणा नहीं की
सांस लेने में तकलीफ के बाद संजय दत्त को पिछले हफ्ते मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती किया गया था। घर वापस आने के बाद संजय दत्त ने अपने शुभचिंतकों से कहा था कि वह सेहत के बारे में कयास ना लगाएं। हालांकि, संजय दत्त या उनके परिवार ने अभी तक तबीयत के बारे में कुछ भी आधिकारिक तौर पर नहीं कहा है।

पत्नी ने मान्यता दत्त ने कहा- दुआओं की जरूरत, ये दौर भी गुजर जाएगा
पत्नी मान्यता दत्त ने बुधवार को स्टेटमेंट जारी कर कहा था कि संजय दत्त एक फाइटर हैं, जो हमेशा एक विजेता बनकर उभरे हैं चाहें परिस्थितियां कितनी भी विपरीत क्यों ना रही हों।
मान्यता ने कहा कि इन हालात से उबरने के लिए हमें पूरी ताकत और दुआओं की जरूरत है। पिछले कई सालों में हमारे परिवार ने काफी कुछ झेला है और हमें विश्वास है कि यह फेज भी गुजर जाएगा।

रिपोर्ट्स में दावा- संजू को चौथी स्टेज का कैंसर
फिल्म अभिनेता संजय दत्त पिछले कुछ दिनों से अपनी सेहत को लेकर चर्चा में हैं। 11 अगस्त को यह खबर वायरल हुई थी कि 61 वर्षीय अभिनेता फेफड़ों के कैंसर से जूझ रहे हैं और यह तीसरी स्टेज पर पहुंच चुका है। लेकिन ताजा रिपोर्ट्स की मानें उन्हें चौथी स्टेज का कैंसर है। दावा लीलावती हॉस्पिटल से जुड़े सूत्रों के हवाले से किया गया है, जहां संजू शनिवार रात अचानक भर्ती हो गए थे।

भुज और केजीएफ-2 में भी नजर आएंगे संजय दत्त
संजू बाबा के करीबी ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया कि उनकी फिल्म का बहुत थोड़ा सा ही काम बाकी है और संजय दत्त उसे पूरा करेंगे। संजय दत्त की आने वाली फिल्में सड़क-2 और भुज हैं। ये डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होंगी। केजीएफ-2 में भी संजय दत्त मुख्य भूमिका में हैं। इसके अलावा रणबीर कपूर के साथ शमशेरा में भी वो काम कर रहे हैं। 2019 में संजय दत्त आशुतोष गोवरीकर की पानीपत, करण जौहर की कलंक और प्रस्थानम में नजर आए थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Sanjay Dutt will be finishing the dubbing of his upcoming film Sadak 2 before taking a break from work for his medical treatment


source https://www.bhaskar.com/entertainment/bollywood/news/bollywood-sanjay-dutt-to-dubbing-for-sadak-2-before-treatment-for-lung-cancer-news-127617377.html

Popular posts from this blog

60 के हुए परमीत सेठी:बोल्ड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह से शादी करवाने के खिलाफ थे परमीत सेठी के माता-पिता, सीक्रेट वेडिंग के बाद 4 सालों तक दुनिया से छिपाए रखी थी शादी

जयपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस का टॉपलेस फोटोशूट:ईशा गुप्ता का सिर्फ जींस पहने बोल्ड पोज देख एक यूजर बोला- फोटो किसने खींचा?, दूसरे ने पूछा- पास का घर किराए पर मिलेगा क्या

कई गरबा सॉन्ग बनते हैं, पर सब नहीं चलते:तापसी पन्नू के ‘घनी कूल छोरी’ को एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले, पर अब तक गरबा ग्राउंड में नहीं बजा गाना