मांडल न्यूज़ में समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करे 8875765554 E-Mail ID - Mandalnews2018@gmail.com

कॉल डेटल में खुलासा-पांच दिन में 25 कॉल कर रिया ने सुशांत को चंडीगढ़ से मुंबई बुला लिया था, मेंटल एसाइलम में करवाना चाहती थी भर्ती

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के मामले में हर दिन नया खुलासा हो रहा है। सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में धोखाधड़ी का आरोप झेल रही एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती की कॉल डिटेल से खुलासा हुआ है कि वे अभिनेता को बिमारी का डर दिखाकर मेंटल एसाइलम में भेजना चाहती थीं।

यह भी जानकारी सामने आ रही है कि सुशांत इसी साल जनवरी में 20 से 24 फरवरी के बीच कार से चंडीगढ़ गए थे। वह अपनी बहन के साथ रहना चाहते थे। इन पांच दिनों के दौरान रिया ने उन्हें 25 कॉल किए थे।


सुशांत अपनी बहनों के साथ चंडीगढ़ और फिर हिमाचल प्रदेश जाना चाहते थे, लेकिन रिया ने उन्हें ब्लैकमेल करके रोका था। सुशांत रिया और उनके परिवार के बारे में अपनी बहनों को बताया था। यह भी जानकारी सामने आई है कि सुशांत मुंबई छोड़कर हिमाचल प्रदेश में कहीं रहना चाहते थे।

मेंटल हॉस्पिटल भेजना चाहती थी रिया
सूत्रों के मुताबिक, सुशांत ने नवम्बर में बहन से मदद मांगने के लिए कॉल किया था। दिसंबर में सुशांत ने नए नंबर से कॉल कर मदद की गुहार लगाई। सुशांत ने कहा कि रिया और उनका परिवार उन्हें मेंटल हॉस्पिटल में भेजने की कोशिश कर रहा है। वो मेंटल हॉस्पिटल नहीं जाना चाहते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
14 जून को अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने बंदर स्थित अपने घर पर फांसी लगाकर जान दे दी थी।


source https://www.bhaskar.com/local/maharashtra/news/new-twist-in-sushant-case-revealed-in-call-date-riya-called-sushant-from-chandigarh-to-mumbai-after-making-25-calls-in-five-days-wanted-to-get-admitted-in-mental-asylum-127590497.html

Popular posts from this blog

60 के हुए परमीत सेठी:बोल्ड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह से शादी करवाने के खिलाफ थे परमीत सेठी के माता-पिता, सीक्रेट वेडिंग के बाद 4 सालों तक दुनिया से छिपाए रखी थी शादी

जयपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस का टॉपलेस फोटोशूट:ईशा गुप्ता का सिर्फ जींस पहने बोल्ड पोज देख एक यूजर बोला- फोटो किसने खींचा?, दूसरे ने पूछा- पास का घर किराए पर मिलेगा क्या

कई गरबा सॉन्ग बनते हैं, पर सब नहीं चलते:तापसी पन्नू के ‘घनी कूल छोरी’ को एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले, पर अब तक गरबा ग्राउंड में नहीं बजा गाना