मांडल न्यूज़ में समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करे 8875765554 E-Mail ID - Mandalnews2018@gmail.com

पाकिस्तानी म्यूजिक प्रोड्यूसर जोजी का दावा - 2011 में आए गाने 'रब्बा हो..' की धुन चुराकर बनाया है सड़क 2 का गाना 'इश्क कमाल..'

सड़क 2... रिलीज से पहले ही मुसीबत में है। फिल्म को डायरेक्ट करने वाले महेश भट्‌ट पर नेपाेटिज्म, सुशांत राजपूत की गर्लफ्रैंड रिया चक्रवर्ती को उनके खिलाफ भड़काने के आरोप हैं। ट्रेलर रिलीज होते ही विश्व हिंदू परिषद ने हिंदुओं की आस्था को चोट पहुंचाने का आरोप लगाया है। फिल्म के ट्रेलर को भी यू-ट्यूब पर सबसे ज्यादा डिस्लाइक्स मिले हैं। अब इस पर नई मुसीबत ये आन पड़ी कि पाकिस्तानी म्यूजिक डायरेक्टर शेजान सलीम ने म्यूजिक चुराने का आरोप भी लगा दिया है।

जोजी ने ट्वीट किया वीडियो

शेजान को जोजी के नाम से भी जाना जाता है। उन्होंने अपने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वे सड़क 2 के ट्रेलर का वही हिस्सा प्ले करते हैं, जिसमें इश्क कमाल गाना चल रहा है। वहीं दूसरी और वे सितम्बर 2011 में यू-ट्यूब पर अपलोड किए गए गाने रब्बा हो को भी प्ले करते हैं। फिर लोगों से कहते हैं कि आप ही बताएं इसका क्या करें। एक गीत जिसे मैंने पाकिस्तान में बनाया और 2011 में लॉन्च किया। इस बारे में बात करते हैं दोस्तों। शेजान ने इसमें फॉक्स स्टार को भी टैग किया है।

ऐसी है फिल्म सड़क2 की कहानी

सड़क 2, साल 1991 में रिलीज हुई फिल्म सड़क के आगे की कहानी है। इसमें संजय दत्त एक ट्रेवल एजेंट की भूमिका में हैं। आलिया भट्ट एक ऐसी लड़की के किरदार में हैं जिसने कुछ नकली लोगों की वजह से किसी अपने को खो दिया है। आदित्य रॉय कपूर उनके प्रेमी बने हैं जो जेल से बाहर आए हैं। आलिया बदला लेने संजय दत्त को ट्रेवलिंग के लिए बुक करती हैं और उनके साथ आदित्य भी होते हैं। सफर के दौरान आलिया और आदित्य के बीच रोमांटिक लव स्टोरी और संजय दत्त का इमोशनल एंगल दिखाया है।

संजय भी आलिया की जंग में शामिल हो जाते हैं और किस तरह बदला लेंगे ये दिखाया जाएगा। फिल्म को पहले सिनेमाघरों में रिलीज किया जाना था मगर लॉकडाउन और सिनेमाघर बंद होने पर इसे डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज किया जा रहा है। यह 28 अगस्त को रिलीज हो रही है।

सड़क 2 से जुड़ी ये खबर भी पढ़ सकते हैं...

ट्रेलर रिलीज:संजय दत्त स्टारर फिल्म 'सड़क 2' का ट्रेलर रिलीज, विश्व हिंदू परिषद ने लगाए महेश भट्ट पर हिंदुओं की आस्था को ठेस पहुंचाने के आरोप



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
शेजान सलीम को जोजी के नाम से भी जाना जाता है


source https://www.bhaskar.com/entertainment/bollywood/news/pakistani-music-producer-shezan-saleem-aka-jo-g-claimed-that-sadak-2-makeres-copied-his-composition-from-rabba-ho-released-in-2011-127613369.html

Popular posts from this blog

60 के हुए परमीत सेठी:बोल्ड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह से शादी करवाने के खिलाफ थे परमीत सेठी के माता-पिता, सीक्रेट वेडिंग के बाद 4 सालों तक दुनिया से छिपाए रखी थी शादी

जयपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस का टॉपलेस फोटोशूट:ईशा गुप्ता का सिर्फ जींस पहने बोल्ड पोज देख एक यूजर बोला- फोटो किसने खींचा?, दूसरे ने पूछा- पास का घर किराए पर मिलेगा क्या

कई गरबा सॉन्ग बनते हैं, पर सब नहीं चलते:तापसी पन्नू के ‘घनी कूल छोरी’ को एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले, पर अब तक गरबा ग्राउंड में नहीं बजा गाना