मांडल न्यूज़ में समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करे 8875765554 E-Mail ID - Mandalnews2018@gmail.com

ईडी को अभिनेता के खातों में नहीं मिले 15 करोड़ रुपए, शक- रिया और उनके भाई शोविक ने फर्जी शेल कंपनियों के जरिए ट्रांसफर की रकम

सुशांत सिंह राजपूत डेथ केस में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) रिया चक्रवर्ती के खिलाफ मनी लॉन्डरिंग मामले की जांच कर रहा है। अभिनेता के पिता केके सिंह ने आरोप लगाया है कि उनके खाते से 15 करोड़ रुपए की हेराफेरी हुई है। हालांकि, ईडी से जुड़े सूत्रों ने इसे लेकर बड़ा खुलासा किया है। कहा जा रहा है कि ईडी को सुशांत के खातों में 15 करोड़ रुपए नहीं मिले। हालांकि, जांच में 10 करोड़ रुपए से ज्यादा का मामला जरूर सामने आया है।

ईडी को शक- फर्जी शेल कंपनी के जरिए हुए पैसे ट्रांसफर

ईडी को संदेह है कि सुशांत के खाते से जो पैसा ट्रांसफर हुआ है, वह फर्जी शेल कंपनी के जरिए किया गया है। सूत्र बताते हैं कि इन शेल कंपनियों का ताल्लुक रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शोविक से है। इस बीच शनिवार को ईडी ने शोविक से पूछताछ की, जो 18 घंटे से ज्यादा समय तक चली। यह सुशांत के किसी भी केस में अब तक की सबसे लंबी पूछताछ है। शोविक शनिवार सुबह 11 बजे ईडी ऑफिस पहुंचे थे और रविवार सुबह करीब 6:25 बजे वहां से घर के लिए रवाना हुए।

जवाब से ईडी को संतुष्ट नहीं कर सके शोविक

प्रवर्तन निदेशालय ने शोविक से रिया चक्रवर्ती के नाम पर रजिस्टर्ड कंपनियों, फ्लैट्स, आय, खर्च और सुशांत सिंह राजपूत के खातों को लेकर पूछताछ की। इसके अलावा शोविक पर अपनी कंपनी में सुशांत के खाते से पैसा ट्रांसफर करने का आरोप है। रिपोर्ट्स की मानें तो 18 घंटे से भी ज्यादा समय तक चली पूछताछ के बावजूद शोविक ईडी को अपने जवाब से संतुष्ट नहीं कर सके। उन्होंने कई सवालों के गोलमोल जवाब दिए। इससे पहले शुक्रवार को भी शोविक से करीब 5 घंटे पूछताछ की गई थी।

सोमवार को रिया चक्रवर्ती से दोबारा पूछताछ

रिया चक्रवर्ती से शुक्रवार को लगभग साढ़े आठ घंटे तक पूछताछ हुई थी। इस दौरान वे अपने और पिता के नाम पर रजिस्टर्ड दो फ्लैट्स के बारे में स्पष्ट रूप से जानकारी नहीं दे सकीं। इतना ही नहीं, अपनी आय और खर्चों पर भी वे ठीक से जवाब नहीं दे सकीं। इसलिए उन्हें ईडी ने समन भेजा है और सोमवार को फिर से उनके दफ्तर में हाजिर होने के लिए कहा है। रिपोर्ट्स की मानें तो इस दौरान शोविक से भी पूछताछ हो सकती है।

सिद्धार्थ पिठानी ईडी के सामने हाजिर नहीं हुए

मनी लॉन्डरिंग केस में प्रवर्तन निदेशालय अब तक रिया, उनके भाई शोविक और पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती के अलावा एक्ट्रेस के सीए रितेश शाह और सुशांत की पूर्व मैनेजर श्रुति मोदी से पूछताछ कर चुका है। शनिवार को सुशांत के फ्लैट-मेट और दोस्त सिद्धार्थ पिठानी को भी ईडी के सामने अपना बयान दर्ज कराना था। लेकिन वे वहां नहीं पहुंचे। सुशांत की मौत के बाद सिद्धार्थ मुंबई से बेंगलुरु शिफ्ट हो चुके हैं। सिद्धार्थ के मुताबिक, वे पहले इंसान थे, जिन्होंने सुशांत की डेड बॉडी सबसे पहले देखी थी। पिठानी रिया के भी खास दोस्त हैं। लेकिन एक न्यूज चैनल से बातचीत में उन्होंने इस बात से इनकार किया था।

सुशांत केस में रिया से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ सकते हैं...

सुशांत केस में करोड़ों के लेनदेन का दावा:सालभर के अंदर अभिनेता के दो सीए के खातों में ट्रांसफर हुए थे 2.63 करोड़, दो एफडी से भी दो दिन में काटे गए थे 2.5 करोड़ रुपए

सुशांत केस में ईडी की जांच:साढ़े आठ घंटे की पूछताछ में अपने दो फ्लैट्स, आय और खर्चों पर ठीक-ठीक जवाब नहीं दे सकीं रिया चक्रवर्ती, प्रवर्तन निदेशालय दोबारा करेगा पूछताछ

रिया की कॉल डिटेल से खुलासा:रिया ने सुशांत से दोगुने ज्यादा फोन उनके हाउस मैनेजर सैमुअल को किए, बांद्रा के डीसीपी अभिषेक त्रिमुखे से भी चार बार बातचीत हुई

सुशांत के बैंक स्टेटमेंट से खुला राज:रिया चक्रवर्ती ने 5 बार पूजा-पाठ के नाम पर निकाले थे पैसे, परिवार का दावा- पैसे का इस्तेमाल सुशांत पर जादू-टोने के लिए किया गया

सुशांत सुसाइड केस:बिहार के डीजीपी का बड़ा हमला- 4 साल में सुशांत के खाते में 50 करोड़ रुपए जमा हुए थे, मुंबई पुलिस ने यह पैसा निकाले जाने की जांच क्यों नहीं की?



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मनी लॉन्ड्रिंग केस में प्रवर्तन निदेशालय अब तक रिया, उनके भाई शोविक और पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती के अलावा एक्ट्रेस के सीए रितेश शाह और सुशांत की पूर्व मैनेजर श्रुति मोदी से पूछताछ कर चुका है।


source https://www.bhaskar.com/entertainment/bollywood/news/sushant-singh-rajput-bank-account-did-not-have-15-crore-rupees-says-inforcement-directorat-127600959.html

Popular posts from this blog

60 के हुए परमीत सेठी:बोल्ड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह से शादी करवाने के खिलाफ थे परमीत सेठी के माता-पिता, सीक्रेट वेडिंग के बाद 4 सालों तक दुनिया से छिपाए रखी थी शादी

जयपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस का टॉपलेस फोटोशूट:ईशा गुप्ता का सिर्फ जींस पहने बोल्ड पोज देख एक यूजर बोला- फोटो किसने खींचा?, दूसरे ने पूछा- पास का घर किराए पर मिलेगा क्या

कई गरबा सॉन्ग बनते हैं, पर सब नहीं चलते:तापसी पन्नू के ‘घनी कूल छोरी’ को एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले, पर अब तक गरबा ग्राउंड में नहीं बजा गाना