मांडल न्यूज़ में समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करे 8875765554 E-Mail ID - Mandalnews2018@gmail.com

एथलीट के भाई ने मांगी मदद तो सोनू सूद बोले- मेडल लेने की तैयारी करो भाई अगले हफ़्ते सर्जरी करेंगे, कटरीना ने 100 डांसर्स को दी आर्थिक मदद

बाॅलीवुड के कुछ चुनिंदा स्टार्स ने महामारी के दौर में अपने नाम के अनुरूप ही काम किया है। साेनू सूद की बात करें तो उनकी तारीफ में शब्द कम पड़ चुके हैं। प्रवासियों के मसीहा का काम लगातार जारी है। वहीं मददगार सितारों की इस लिस्ट में कटरीना कैफ का नाम भी जुड़ गया है। कैट ने भी बैकग्राउंड डांसर्स की मदद की है, जो शूटिंग न होने के कारण परेशानियों से जूझ रहे थे।

एथलीट के भाई ने मांगी मदद

सोनू से मदद की गुहार लगाते हुए जैवलिन थ्रो के खिलाड़ी सुदामा यादव के भाई ने एक ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने लिखा कि कंपटीशन से मात्र 5 मिनट पहले वार्मअप के दौरान घुटने में चोट लगने के कारण वह पूरी तरह से टूट कर क्षतिग्रस्त हो गया है। इस पर रिप्लाय करते हुए सोनू ने लिखा है- सुदामा देश का गौरव है। अगले हफ्ते सर्जरी करेंगे।

राज सुरानी की इंस्टाग्राम पोस्ट

कटरीना ने डांसर्स के खातों में किया ट्रांसफर

वरुण धवन और रेमाे डिसूजा के बाद कटरीना ने भी बैकग्राउंड डांसर्स की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया है।राज सुरानी ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि कटरीना कैफ ने डांसर्स को मदद पहुंचाई है। कैट ने उनके खातों में पैसे भेजे हैं ताकि उन्हें किसी तरह की फाइनेंशियल प्रॉब्लम्स से दो चार न होना पड़े।

##

फल सब्जी बेच रहे, कॉल सेंटर में जॉब कर रहे

राज सुरानी ने बताया कि उनके ग्रुप के कुछ डांसर्स फल और सब्जी बेचकर अपना गुजारा कर रहे हैं। पिछले 5 महीनों से बॉलीवुड में काम न होने के कारण बैकग्राउंड डांसर्स के सामने रोजी रोटी की समस्या आ गई थी। इस बीच सेलेब्स की मदद के बाद ये लोग ऑल्टरनेट ऑप्शन के जरिए अपना घर चला रहे हैं। इनमें कुछ कॉल सेंटर्स में, कुछ लोगों के घरों में जिम इक्विपमेंट फिटिंग करने और ग्रॉसरी बेचने का काम कर रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Sonu Sood promised to help athlete for knee surgery and katrina kaif provided financial help to 100 dancers


source https://www.bhaskar.com/entertainment/bollywood/news/sonu-sood-promised-to-help-athlete-for-knee-surgery-and-katrina-kaif-provided-financial-help-to-100-dancers-127607637.html

Popular posts from this blog

60 के हुए परमीत सेठी:बोल्ड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह से शादी करवाने के खिलाफ थे परमीत सेठी के माता-पिता, सीक्रेट वेडिंग के बाद 4 सालों तक दुनिया से छिपाए रखी थी शादी

जयपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस का टॉपलेस फोटोशूट:ईशा गुप्ता का सिर्फ जींस पहने बोल्ड पोज देख एक यूजर बोला- फोटो किसने खींचा?, दूसरे ने पूछा- पास का घर किराए पर मिलेगा क्या

कई गरबा सॉन्ग बनते हैं, पर सब नहीं चलते:तापसी पन्नू के ‘घनी कूल छोरी’ को एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले, पर अब तक गरबा ग्राउंड में नहीं बजा गाना