मांडल न्यूज़ में समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करे 8875765554 E-Mail ID - Mandalnews2018@gmail.com

बॉलीवुड के नेपोटिज्म पर लगातार हमलावर कंगना रनोट की मां आशा ने करवाया 1 लाख 15 हजार महामृत्युंजय मंत्र का जाप

कंगना रनोट की मां ने आशा रनोट ने उनकी सुरक्षा के लिए मनाली स्थित घर पर विशेष पूजा का आयोजन किया। जिसकी एक झलक उनकी टीम ने सोशल मीडिया पर शेयर की। टीम ने लिखा- मां ने एक लाख 15 हजार महामृत्युंजय मंत्र का जाप करवाया है। गौरतलब है कि पिछले 2 महीने से कंगना लगातार सुशांत सिंह राजपूत की मौत की असली वजह जानने के लिए सोशल मीडिया के जरिए आवाज बुलंद कर रही हैं।

परिवार ने साथ बैठकर की पूजा

कंगना की टीम के अनुसार यह पूजा रविवार को संपन्न हुई। जिसके बाद हुए हवन-पूजन में उनकी मां आशा, बहन रंगोली और उनका बेटा पृथ्वीराज भी नजर आया। कंगना की टीम के अलावा उनकी बहन रंगोली ने भी अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर बेटे के साथ फोटो शेयर की।

##

नेपोटिज्म पर लगातार हमलावर हैं कंगना

कंगना सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से ही लगातार नेपोटिज्म और बॉलीवुड के ग्रुपिज्म, फेवरिटिज्म पर हमलावर हैं। उन्होंने तापसी, जान्हवी, आलिया, महेश भट्‌ट, करन जौहर पर लगातार निशाना साधा हुआ है। वे सोशल मीडिया के जरिए इन सबको आड़े हाथों लिए हुए हैं। जिसके चलते बॉलीवुड में कई लोग उनके खिलाफ हो गए हैं।

सोनाक्षी ने भी किया पलटवार

पिछले दो महीने से ट्विटर से दूर सोनाक्षी सिन्हा ने एक इंटरव्यू में कंगना पर निशाना साधा है। बिना नाम लिए उन्होंने कहा -"मुझे हैरानी होती है कि नेपोटिज्म शब्द इस्तेमाल करने और फिर उसे सेंसेशन बनाने के पीछे वह इंसान है, जिसकी बहन उसका काम संभालती है। मुझे उसे इतना इम्पोर्टेन्स देना सही नहीं लगता और न ही मैं देने वाली हूं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Kangana Ranaut's mother Asha organised Mahamrityunjaya mantra Jaap for safety of her daughter


source https://www.bhaskar.com/entertainment/bollywood/news/kangana-ranauts-mother-asha-organised-mahamrityunjaya-mantra-jaap-for-safety-of-her-daughter-127621060.html

Popular posts from this blog

60 के हुए परमीत सेठी:बोल्ड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह से शादी करवाने के खिलाफ थे परमीत सेठी के माता-पिता, सीक्रेट वेडिंग के बाद 4 सालों तक दुनिया से छिपाए रखी थी शादी

जयपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस का टॉपलेस फोटोशूट:ईशा गुप्ता का सिर्फ जींस पहने बोल्ड पोज देख एक यूजर बोला- फोटो किसने खींचा?, दूसरे ने पूछा- पास का घर किराए पर मिलेगा क्या

कई गरबा सॉन्ग बनते हैं, पर सब नहीं चलते:तापसी पन्नू के ‘घनी कूल छोरी’ को एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले, पर अब तक गरबा ग्राउंड में नहीं बजा गाना