मांडल न्यूज़ में समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करे 8875765554 E-Mail ID - Mandalnews2018@gmail.com

कंगना की बहन रंगोली ने नए घर की खुशी में हाऊस वार्मिंग पार्टी रखी, भतीजे के साथ एक्ट्रेस ने की जमकर मस्ती

कंगना रनोट की बड़ी बहन रंगोली ने हाल ही में हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में खरीदे अपने नए घर की 'हाऊस वार्मिंग' पार्टी रखी। चुनिंदा मेहमानों की मौजूदगी में हुई इस पार्टी में कंगना मस्ती के मूड में दिखीं और उन्होंने अपने भतीजे पृथ्वी के साथ जमकर एन्जॉय किया। इस पार्टी का एक वीडियो रंगोली ने अपनी इंस्टाग्राम वॉल पर शेयर किया।

वीडियो शेयर करते हुए रंगोली ने लिखा, 'परिवार और दोस्तों के साथ गृह प्रवेश का छोटा सा उत्सव। फूलों, केक, उपहारों और ढेर सारा प्यार, हंसी और चमचमाती बातचीत के साथ इसे इतना खास बनाने के लिए आप सभी का धन्यवाद।'

18 मई कोकिया था गृह प्रवेश

रंगोली ने अपने इस दो मंजिला 4 BHKनए घर में गृह प्रवेश तो 18 मई कोही कर लिया था, लेकिन लॉकडाउन और कुछ काम बाकी होने की वजह से उन्होंने इसे सेलिब्रेट नहीं किया था। इस नए घर का इंटीरियर कंगना ने ही डिजाइन किया है।

##

##

घर का नाम रखा 'विला पेगासस'

रंगोली ने अपने घर का नाम 'विला पेगासस' रखा है। जिसका मतलब 'पंखों वाला अमर घोड़ा' होता है। कुछ दिन पहले अपने नए घर की फोटोज शेयर करते हुए उन्होंने बताया था कि ये नाम मुंबई के उसी अपार्टमेंट के नाम पर है, जिसमें अजय और मैंने हमारी शादीशुदा जिंदगी शुरू की थी। पृथ्वी को भी मैंने वहीं पर कंसीव किया था।

##



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कंगना की बहन रंगोली ने हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में नया मकान खरीदा है। जिसकी खुशी में उन्होंने हाल ही में एक पार्टी रखी थी। (फोटो/वीडियो रंगोली की बहन की इंस्टाग्राम वॉल से साभार)


source https://www.bhaskar.com/entertainment/bollywood/news/kangana-ranaut-sister-rangoli-chandel-hosts-house-warming-party-127466351.html

Popular posts from this blog

60 के हुए परमीत सेठी:बोल्ड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह से शादी करवाने के खिलाफ थे परमीत सेठी के माता-पिता, सीक्रेट वेडिंग के बाद 4 सालों तक दुनिया से छिपाए रखी थी शादी

जयपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस का टॉपलेस फोटोशूट:ईशा गुप्ता का सिर्फ जींस पहने बोल्ड पोज देख एक यूजर बोला- फोटो किसने खींचा?, दूसरे ने पूछा- पास का घर किराए पर मिलेगा क्या

कई गरबा सॉन्ग बनते हैं, पर सब नहीं चलते:तापसी पन्नू के ‘घनी कूल छोरी’ को एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले, पर अब तक गरबा ग्राउंड में नहीं बजा गाना